Sunday, February 15

IPL 2025 को फिलहाल एक हफ्ते के लिए अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। लीग स्टेज के सिर्फ 16 मैच बचे थे, लेकिन भारत-पाक तनाव के बीच BCCI को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। IPL के इतिहास में ये सिर्फ दूसरी बार है जब टूर्नामेंट को बीच में रोका गया है।

पिछली बार IPL कब रुका था बीच में?

When was the last time IPL was suspended
When was the last time IPL was suspended/Getty Images

अगर हम इतिहास की बात करें तो IPL को आखिरी बार 2021 में बीच में रोका गया था। उस वक्त कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट को मई में सस्पेंड करना पड़ा था। तब तक 29 मैच खेले जा चुके थे, और बाकी का सीजन सितंबर में UAE में कराया गया था।

इससे पहले 2009 में भी IPL को चुनावों के चलते भारत से बाहर कर दिया गया था, लेकिन उस वक्त पूरे टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट किया गया था और बीच में नहीं रोका गया था।

IPL 2025 में अब तक क्या हुआ?

When was the last time IPL was suspended
PBKS/Getty Images

IPL 2025 में अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में होने वाले मैच से पहले सुरक्षा चिंता चरम पर पहुंच गई थी, जिसके चलते लीग को अचानक रोकना पड़ा।

इस वक्त पंजाब किंग्स 11 में से 7 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है और दिल्ली कैपिटल्स 11 में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। सस्पेंशन के कारण पॉइंट्स टेबल फिलहाल जस की तस बनी हुई है।

अब क्या करेगा BCCI?

BCCI ने IPL को रद्द नहीं बल्कि सस्पेंड किया है। यानी आने वाले दिनों में एक नई विंडो के तहत बाकी बचे मैच कराए जाएंगे। 2021 की तरह, BCCI फिर से एक ठोस प्लान बना रहा है, जिसमें फ्रेंचाइज़ी और ब्रॉडकास्ट पार्टनर से चर्चा की जाएगी।

जैसा कि पहले बताया गया है, बीसीसीआई ने इस तरह की स्थिति के लिए बीमा पॉलिसी पहले से ले रखी है, जिससे उसे किसी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

क्या IPL फिर लौटेगा?

हालात भले ही गंभीर हैं, लेकिन IPL की वापसी की उम्मीदें भी उतनी ही मजबूत हैं। जैसे 2021 में वापसी हुई थी, वैसे ही IPL 2025 भी एक नई तारीख के साथ दोबारा शुरू होगा, यही भरोसा फैंस और खिलाड़ियों को बनाए रखे हुए है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version