Thursday, June 18

GT vs CSK मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई में GT जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज GT vs CSK मैच में कौन जीतेगा।

GT vs CSK में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 9

चेन्नई सुपर किंग्स जीती: 4

गुजरात टाइटंस जीती: 5

नो रिजल्ट: 0

GT vs CSK: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों में लिए स्विंग और सीम तो होता ही है उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं बड़ी स्क्वायर बाउंड्री भी गेंदबाजों के हक में होती है। हालांकि लाल मिट्टी की विकेट पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 167

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153

GT vs CSK: संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुर्जपनीत सिंह।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

GT vs CSK: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान ऋतुराज भी फॉर्म में आ गए हैं। संजू सैमसन भी अब तक दो शतक लगाकर मैच जीता चुके हैं। मिडल ऑर्डर में भी कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे तेजी से रन बना सकते हैं।

गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिन अब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।

गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में वाशिंगटन सुन्दर, जैसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।

GT vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।

इस सीजन भी GT की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के GT vs CSK मुकाबले में गुजरात के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने घर में आखिरी मैच खेलेगी। अब तक 6 मैचों में उन्होंने 5 जीते हैं और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

चेन्नई के प्लेयर्स जैसे जैसे लीग आगे बढ़ रही है फॉर्म में आते न रहे हैं। चेन्नई का रिकॉर्ड अहमदाबाद में काफी अच्छा है। जबकि गुजरात ने खराब शुरुआत के बाद कई मुकाबले जीतकर वो पॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर है। हालांकि पिछले मैच में उनकी बैटिंग एक्सपोज हो गई थी।

चेन्नई के पास ऐसी गेंदबाजों लाइनअप हैं जो गुजरात की टीम को सस्ते में निपटा सकती हैं जैसा कि पिछले साल उन्होंने किया था। इसलिए इस मुकाबले में चेन्नई जीत दर्ज कर सकती है। वैसे भी अभी सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है।

मैच विनर: CSK

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version