SRH vs RCB मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH है, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज SRH vs RCB मैच में कौन जीतेगा।

SRH vs RCB में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 25

सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 13

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 12

नो रिजल्ट: 0

SRH vs RCB: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच काफी फ्लैट होती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर: 171

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर: 162

SRH vs RCB: संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।

SRH vs RCB: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा अनिकेत वर्मा फिनिशिंग के लिए मौजूद हैं।

गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस, प्रफुल हिंगे और शाकिब हुसैन अपनी पेस से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए हर्ष दुबे मौजूद हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और जैकब बेथल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।

SRH vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और आसान हो जाती है।

इस सीजन RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन SRH के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के SRH vs RCB मुकाबले में हैदराबाद के पास होम एडवांटेज हैं और वो इस ग्राउंड पर अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी।

SRH की टीम ने इस सीजन भी काफी खराब शुरुआत की थी लेकिन अब वो लगातार जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। जो गेंदबाजी उनकी कमजोरी लग रही थी अब वही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं RCB की टीम ने इस सीजन काफी अच्छी क्रिकेट खेली है और वो अपना टाइटल डिफेंड करने की दावेदार लग रही है। हालांकि मिडल ऑर्डर की खराब फॉर्म उनके लिए इस मैच में मुश्किलात खड़ी कर सकती है जिसको वजह से सरनाइजर्स इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है।

मैच विनर: सनराइजर्स हैदराबाद

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version