इस सीजन मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद उसके फैंस एक स्टार खिलाड़ी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां दरअसल, उस खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव (Mr. 360) है। लेकिन अब भी तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है कि क्या 7 अप्रैल के दिन वो मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या फिर नहीं। अगर वो मुंबई इंडियंस की टीम में वापस आते हैं तो यकीनन इस फ्रेंचाइजी का हौसले में ईजाफा होगा। अगर सूर्य कुमार यादव टीम में वापसी करते हैं तो मुंबई हार पर हार वाली हालत पर ब्रेक लगा सकते हैं।
लगातार तीन हार झेल चुकी है मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार तीन मुकाबलों में करारी हार झेल चुकी है। इस दौरान मुंबई की टीम पहले विरोधी टीम के घर पर हारी। इसके बाद अपने ही घर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एमआई के फैंस उनके कप्तान से बेहद नाराज दिखे। इसके बाद हार्दिक पांड्या सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि स्टेडियम में हूंटिंग का शिकार हो रहे हैं।
टीम व फैंस के लिए अच्छी खबर
लेकिन इसी बीच फैंस के सूर्यकुमार यादव के रूप में एक अच्छी खबर सामने आई। दरअसल, सूर्य कुमार यादव को एनसीएकी ओर से फिटनेस सार्टिफिकेट दे दिया गया है। जिसका सीधा-सीधा मतलब हुआ कि वो खेलने के लिए तैयार हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में एक खबर चल रही है। जिसमें बताया गया है कि वो आज यानी 5 अप्रैल की शाम को मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे। इससे पहले सूर्य कुमार यादव काफी लंबे वक्त से टीम से बाहर हैं। यही कारण है कि उन्होंने आईपीएल के शुरुआती मैचों को भी मिस किया।
Something good in Mumbai Indians camp.
The no. 1 T20 Batsman Surya Kumar Yadav joined Mumbai Indians camp.
Hardik Pandya and Rohit Sharma enjoying together.. pic.twitter.com/7HRJrHRPmd— Satya Prakash (@Satya_Prakash08) April 5, 2024
सूर्यकुमार का फिट होना बेहद जरूरी
इन सब के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वो 7 अप्रैल वाले दिन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या फिर नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुर्या टीम के साथ जुड़कर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। उसके बाद ही मैनेजमेंट के द्वारा उनके खिलाने या फिर न खिलाने पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। प्रैक्टिस के दौरान उन पर नजर रहेगी। देखा जाएगा कि क्या वो पूरी तरह से फिट हैं या फिर नहीं। इस दौरान यदि जरा सा भी लगा कि वो तैयार नहीं हैं तो ऐसे में वो अगला मैच मिस भी कर सकते हैं। बता दें कि इसी साल आईपीएल के बाद जून महीने में टी-20 विश्वकप का भी आयोजन होने वाला है। ऐसे में सूर्य कुमार यादव का फिट होना टीम इंडिया के लिए भी बेहद जरूरी है। ये ही कारण है कि बीसीसीआई उनको लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। जब वो 100 फीसदी फिट होंगे तभी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के समर्थन में आए स्टीव स्मिथ, कही ये बड़ी बात
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







