Saturday, March 7

James Anderson : इस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के करियर का आखिरी मैच है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में अभी तक एंडरसन ने कुल 3 विकेट लिए है। इसी के साथ ही जेम्स एंडरसन ने इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा किया है

James Anderson एंडरसन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड :-

James Anderson इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने एक विकेट लिया था इसके बाद दूसरी पारी में अभी तक उन्होंने 2 विकेट चटका दिए है। दूसरी पारी में जब एंडरसन ने एलिक एथानेज को आउट किया तो इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है। अब इसके बाद एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

James Anderson

James Anderson इस मामले में अब उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही अब एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 91 विकेट अपने नाम कर लिए है। इससे पहले कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में 89 विकेट हासिल किए थे। क्यूंकि टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्रा के नाम है. जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 110 विकेट चटकाए थे।

James Anderson वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर :-

110- ग्लेन मैक्ग्रा
90- जेम्स एंडरसन
89- कपिल देव
86- फ्रेड ट्यूमैन
82- मुथैया मुरलीधरन

James Anderson टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज :-

ENG vs WI: एंडरसन के विदाई टेस्ट में इंग्लैंड बड़ी जीत की ओर, विंडीज पर मंडराया पारी की हार का खतरा

James Anderson वेस्टइंडीज के खिलाफ इस पहले मुकाबले में पहली पारी में 64 और दूसरी पारी में 60 गेंद फेंकते ही एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुल 40000 गेंद फेंकने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन गए है। क्यूंकि उनसे पहले कोई भी तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा नहीं कर पाया था। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 40000 हजार से ज्यादा गेंदें फेंकने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बने हैं। क्यूंकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 44039 गेंदें फेंकी हैं।

James Anderson टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले बॉलर :-

44039 – मुथैया मुरलीधरन
40850 – अनिल कुंबले
40705 – शेन वार्न
40001 – जेम्स एंडरसन
33698 – स्टुअर्ट ब्रॉड

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया श्रीलंका सीरीज का एलान, जानें टी20 और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version