Sunday, February 15

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत आगामी 9 दिसंबर मंगलवार से हो रही है। वहीं इस टी 20 सीरीज का पहला टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टी 20 सीरीज से मैदान पर वापसी करने वाले हैं। इसके चलते हु ही बुमराह के पास इस पहले ही टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका भी रहेगा। क्यूंकि इस मैच में बुमराह अगर एक विकेट ले लेते हैं तो वह इस फॉर्मेट में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लेंगे।

पहले टी 20 मैच में इतिहास रचेंगे बुमराह :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 77 पारियों में खेलते हुए कुल 99 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा अगर वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक विकेट और ले लेते हैं तो वह इस फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इसके चलते हुए बुमराह भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन जाएंगे। वहीं इस समय बुमराह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि कुल 105 विकेट के साथ भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय टॉप पर चल रहे हैं।

वनडे सीरीज में मिला था बुमराह को आराम :-

अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेले थे। इसके बाद उनको वनडे सीरीज से आराम दे दिया गया था।

jasprit bumrah
jasprit bumrah

लेकिन अब उनको टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी करनी है। वहीं इस बीच बुमराह के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। क्यूंकि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह यह टी 20 सीरीज काफी अहम भी है।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज इस प्रकार हैं :-

अर्शदीप सिंह – 105 विकेट

जसप्रीत बुमराह – 99 विकेट

हार्दिक पांड्या – 98 विकेट

युजवेंद्र चहल – 96 विकेट

भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत टीम का पूरा स्क्वॉड :-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version