Friday, March 20

घरेलू क्रिकेट की सबसे महत्वपूर्ण ट्रॉफी में से एक दिलीप ट्रॉफी का आगाज आज से यानी 28 सितंबर से हो गया है। यह एक जोनल प्रकार का टूर्नामेंट होता है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेती हैं। मल्टी टीम टूर्नामेंट नॉकआउट राउंड में होता है।

इसमें डोमेस्टिक के बेस्ट खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है, जिसके चलते इसमें काफी अच्छी क्वालिटी देखने को मिलती है। बल्लेबाज इसमें परफॉर्म करके टीम में वापसी की दावेदारी पेश करते हैं, जिससे कई बड़े स्कोर देखने को भी मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि दिलीप ट्रॉफी की एक पारी में 5 सबसे बड़े स्कोर के बारे में।

ये हैं दिलीप ट्रॉफी की एक पारी में टॉप 5 सबसे बड़े स्कोर

5. नॉर्थ जोन (North Zone) 729/9 d

North Zone
North Zone

दिलीप ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने की लिस्ट में नॉर्थ जोन 5वें नंबर पर आती है। 1991 में वेस्ट जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया कि हार से बच जाएं और ड्रॉ होने की स्थिति में ट्रॉफी पर कब्जा कर सकें।

नॉर्थ जोन की टीम ने मनोज प्रभाकर, रमन लाम्बा और कप्तान कपिल देव के शतक और कृष्णन पिल्लई के 96 रनों के चलते 223 ओवरों में 3.26 की रनरेट से 9 विकेट पर 729 रन बनाकर पारी घोषित की थी।

4. साउथ जोन (South Zone) 740 रन

South Zone
South Zone

साउथ जोन की टीम के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज मौजूद थे, जिसके चलते वो बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुई थी। 1986 में वेस्ट जोन के खिलाफ मैच में यह कीर्तिमान रचा था। उन्होंने कप्तान कृष्ण श्रीकांत, कार्लटन साल्धाना और भरत अरुण के शतकों की बदौलत 171 ओवरों में 4.32 की रन रेट से 740 रन बनाए थे।

3. वेस्ट जोन (West Zone) 747 रन

West Zone
West Zone

वेस्ट जोन की टीम दिलीप ट्रॉफी में सबसे सफल टीम है और इसका पता इस बात से ही चल जाता है कि ज्यादातर रिकॉर्ड्स में उनका नाम आता है। 1991 में राउरकेला में हुए इस मैच में लालचंद राजपूत और सचिन तेंदुलकर के शतक और विनोद कांबली के 96 रनों के चलते उन्होंने 202 ओवरों में 747 रन बनाए।

साउथ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वी. रमन और विकेटकीपर सैयद किरमानी के शतकों की मदद से 515 रन बोर्ड पर टांग दिए थे, जिसके जवाब में वेस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर 245 रनों की बढ़त ले ली। साउथ जोन ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की और रोबिन सिंह के शतक के चलते मैच ड्रॉ कराने में सफल हो गई।

2. वेस्ट जोन (West Zone) 769 रन

West Zone
West Zone

दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन सबसे सफल टीमों में से एक है। उनके नाम ही सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। साल 2010 में हुए मैच में अभिषेक नायर के दोहरे शतक और रमेश पवार के शतक की बदौलत 171 ओवरों में 4 से ज्यादा की रन रेट से 769 रन बनाए थे।

इस मुकाबले में नॉर्थ जोन की टीम वेस्ट जोन के पहाड़ जैसे स्कोर के चलते सस्ते में निपट गई थी। कोहली को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया और मात्र 294 रनों पर सिमट गई। वेस्ट जोन ने दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा के शतकों के चलते 345 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके चलते मैच ड्रॉ हो गया।

1. नॉर्थ जोन (North Zone) 868 रन

North Zone
North Zone

दिलीप ट्रॉफी की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड नॉर्थ जोन के नाम है। जिन्होंने साल 1987 में वेस्ट जोन के खिलाफ भिलाई में खेले गए मुकाबले में बनाया था। इस मैच में भारत के दिवंगत बल्लेबाज रमन लाम्बा ने तिहरा शतक लगाया था और कप्तान मदन लाल ने भी गेंद के बाद बल्ले से शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया था।

नॉर्थ जोन ने इस मैच में 868 रन बनाए। इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी यह मैच ड्रॉ रहा था। वेस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अंशुमान गायकवाड़ के दोहरे शतक के चलते 444 रन बनाए, जिसके जवाब में नॉर्थ जोन ने 868 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। जबकि दूसरी पारी में लालचंद राजपूत और सुलक्षण कुलकर्णी के अर्धशतक के चलते मैच ड्रॉ कराने में सफल हुए थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version