Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

Mushfiqur Rahim retires from ODI: इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कई बड़ी टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। तभी तो जिस भी टीम का सफर निराशाजनक रहा है उन सभी टीमों के कई दिग्गजों ने सन्यास लेने का मन बना लिया है।

Mushfiqur Rahim
Mushfiqur Rahim

इस मामले में सबसे पहले बीते 5 मार्च को ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट से अपने सन्यास के चलते हुए पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को काफी चौंका दिया था। इसके बाद अब बीती रात को बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेट विकेट कीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने भी अब इस फॉर्मेट से अपने सन्यास का ऐलान कर दिया है।

मुशफिकुर रहीम ने की इसकी घोषणा :-

बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने अपने वनडे फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। इसके आगे उन्होंने लिखा है कि, “मैं आज से वनडे फॉर्मेट से अपने सांयसा की घोषणा करता हूं। इस बीच उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल स्तर पर हमारी सफलता बेशक सीमित रही है।

Mushfiqur Rahim
Mushfiqur Rahim

लेकिन यह निश्चित है कि जब भी मैं खेलने के लिए मैदान पर उतरा हूं तो तब मैंने अपने देश के लिए 100 प्रतिशत ही दिया है। इस बीच अब ये आखिरी कुछ सप्ताह मेरे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। इसके अलावा अब मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सन्यास का सही समय है। इस बीच मैं अपने परिवार और फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे 19 साल के करियर में मेरा पूरा साथ दिया है।

मुशफिकुर रहीम का वनडे करियर :-

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम अपने देश की तरफ से मौजूदा समय में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अभी तक अपने देश के लिए कुल 274 वनडे मैच खेले हैं।

Mushfiqur Rahim
Mushfiqur Rahim

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 256 पारियों में 7795 रन बनाए हैं। इस बीच उनका उच्चतम स्कोर 144 रन का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 49 अर्धशतक भी आए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version