Wednesday, June 17

Google News Sports Digest Hindi

Achanta Sharath Kamal: भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने सन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि वह चेन्नई में 25 से 30 मार्च तक होने वाले डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के बाद इस टेबल टेनिस के खेल को अलविदा कह देंगे।

दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी ने किया सन्यास का ऐलान :-

भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने सन्यास का ऐलान कर दिया है। इस बात की उन्होंने बुधवार को घोषणा की है कि वह इसी महीने चेन्नई में होने वाले डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट के बाद इस खेल को अलविदा कह देंगे। यह टूर्नामेंट उनका एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। इस बार विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जाने वाला है।

Achanta Sharath Kamal
Achanta Sharath Kamal

इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “मैंने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में ही खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलने वाला हूं। वहीं यह एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। पिछले साल पेरिस में पांचवां और आखिरी ओलंपिक खेलने वाले शरत कमल ने कहा है कि, “मैंने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं। इसके अलावा मैं ओलंपिक में कोई भी पदक नहीं जीत सका था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “अब मुझे पूरा भरोसा है कि मैं आने वाली युवा प्रतिभाओं के जरिये अपना सपना पूरा कर सकूंगा।

साल 2022 CWG में जीते थे कई पदक :-

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने साल 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस के पुरुष एकल में 16 साल बाद स्वर्ण जीता था। वहीं इससे पहले ही उन्होंने साल 2006 में इन्हीं खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण जीता था। यह उनका राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सातवां स्वर्ण पदक रहा था। उस समय बर्मिंघम में हुए खेलों में उन्होंने कुल तीन स्वर्ण पदक जीते थे।

Achanta Sharath Kamal
Achanta Sharath Kamal

इसके अलावा उन्होंने साल 2006 में भी पुरुष एकल और पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण जीते थे। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में पुरुष युगल में स्वर्ण और साल 2018 में उन्होंने पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2010 में दो कांस्य और साल 2014 और 2018 में एक-एक रजत पदक जीता था जबकि साल 2022 में भी उन्होंने एक रजत जीता था। तभी तो उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 13 पदक जीते हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के तीसरे सबसे सफल एथलीट :-

शरत कमल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर आते हैं। इस मामले में उनसे आगे केवल जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) के जीते हुए पदक आते हैं। जसपाल राणा के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 15 पदक (9 स्वर्ण) हैं। इसके अलावा समरेश जंग के नाम कुल 14 पदक (7 स्वर्ण) हैं।

Achanta Sharath Kamal
Achanta Sharath Kamal

इन राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा शरत कमल ने एशियन गेम्स में दो पदक जीते हैं। उन्होंने साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में मेन्स टीम और मिक्स्ड डबल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप्स में दो कांस्य भी जीते हैं। वहीं साल 2021 दोहा एशियन चैंपियनशिप्स में भी कांस्य जीता था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version