Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इस समय आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन अब इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। क्यूंकि वह अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसके चलते हुए अब उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को पीछे छोड़ दिया है।
T20 में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने मुस्तफिजुर :-
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अब केवल 315 टी20 मैचों में खेलते हुए अपने 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। जबकि इससे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 335 मैचों में 400 विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा वह अभी तक टी20 क्रिकेट में 6 बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

जबकि उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। वहीं इस दौरान उन्होंने 7.43 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है। इसके अलावा अब उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस लीग में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते हुए सिलहट टाइटन्स के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर में कुल 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने यह बड़ा कीर्तिमान बनाया है।
अपने देश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं मुस्तफिजुर रहमान :-
इसके चलते हुए अब मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के लिए 400 टी20 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। वहीं इस मामले में पहले नंबर पर स्पिनर शाकिल अल हसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में खेलते हुए 507 विकेट लिए हैं। इसके अलावा अभी तक टी20 क्रिकेट में दुनिया के केवल 11 गेंदबाजों ने 400 विकेट के आंकड़े को छुआ है।

इसके अलावा अभी तक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के नाम पर है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक 508 मैचों में खेलते हुए कुल 687 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 582 मैच खेलते हुए कुल 631 विकेट लिए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर अन्य कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन का नाम आता है। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 609 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







