Thursday, January 22

IND vs NZ: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम अभी हाल ही में भारत दौरे पर आने वाली है। क्यूंकि भारत में आगमी 11 जनवरी से इन दोनों देशों की टीमों के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। इसके बाद फिर आगामी 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भी होने वाला है। इसके चलते हुए बीते दिन मंगलवार यानि 23 दिसंबर को न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से दोनों शृंखलाओं के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार इन दोनों ही टीमों में दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का नाम शामिल नहीं है।

केन विलियमसन हुए भारतीय दौरे से बाहर :-

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन भारत दौरे पर नहीं आने वाले हैं। क्यूंकि उन्होंने इस समय दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने जा रही SAT20 लीग को प्राथमिकता दी है। इसके चलते हुए वह इस भारत दौरे के लिए उपलब्ध नहीं है।

Michael Bracewell
Michael Bracewell

इसके चलते हुए अब ऐसे में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की वनडे फॉर्मेट में कप्तानी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस बार भारत दौरे पर अपनी चोट से उबरने के बाद कीवी तेज गेंदबाज काइल जेमिसन भी कीवी टीम में वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा इस बार विल यंग, डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स जैसे दिग्गजों को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम इस प्रकार है :-

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), जैक फाउल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेन्नॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

मिचेल सेंटनर के हाथों में होगी टी20 की कमान :-

Mitchell Santner
Mitchell Santner

इसके अलावा कीवी स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर ग्रॉइन इंजरी से ठीक होकर कमबैक कर रहे हैं। तभी तो अब ऐसे में उनको ज्यादा आराम देने के लिए केवल टी20 टीम में ही चुना गया है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम और स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी भी टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम इस प्रकार है :-

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, इश सोढ़ी.

न्यूज़ीलैंड के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है :-

तारीख          दिन         मैच            स्थान

11 जनवरी   रविवार   पहला वनडे   वडोदरा
14 जनवरी   बुधवार   दूसरा वनडे    राजकोट
18 जनवरी   रविवार   तीसरा वनडे   इंदौर
21 जनवरी    बुधवार   पहला T20I  नागपुर
23 जनवरी   शुक्रवार  दूसरा T20I   रायपुर
25 जनवरी    रविवार   तीसरा T20I  गुवाहाटी
28 जनवरी    बुधवार   चौथा T20I   विशाखापत्तनम
31 जनवरी    शनिवार   पाँचवां T20I  तिरुवनंतपुरम

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version