Sunday, February 15

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर आएगी। अक्टूबर में अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 3 मैचों की टी20 सीरीज़ खेलने उतरेगी कीवी टीम। इस दौरान न्यूज़ीलैंड की टीम ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। माइकल ब्रेसवेल इस सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसके अलावा स्क्वॉड में लंबे समय के बाद तेज़ गेंदबाज़ काइल जैमिसन और बेन सियर्स को मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ कब और कहाँ खेली जाएगी?

इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूज़ीलैंड के टूर पर आएगी। टी20 सीरीज़ का पहला मुक़ाबला एक अक्टूबर को खेला जाएगा, दूसरा मैच 3 अक्टूबर और तीसरा मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें तीनों मैच माउंट मॉन्गनुई के मैदान पर खेले जाने है।

न्यूज़ीलैंड कोच ने दिखाया माइकल ब्रेसवेल पर भरोसा

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन T20I मैचों की सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड टीम के स्क्वॉड की घोषणा की जा चुकी है। लिमिटेड ओवर के कप्तान मिचेल सैंटनर का पिछले महीने ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद इस सीरीज़ से पहले पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद टीम मैनेजमेंट ने लगाई थी। वह अभी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए है।

इसलिए इस बार कीवी टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कप्तान की कमान माइकल ब्रेसवेल को सौंपी है। ब्रेसवेल पहले भी 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में 2025 में न्यूज़ीलैंड टीम ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 4-1 से जीत दर्ज की थी।

न्यूज़ीलैंड टीम स्क्वॉड

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमिसन, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version