Saturday, February 14

इस वक्त दुनिया के क्रिकेट खेलने वाले देश आगामी विश्व कप 2023 की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं। भारत भी सभी देशों की मेजबानी के लिए अपनी तैयारियों के अंजाम देने में लगा हुआ है, क्योंकि इस बार का वनडे विश्व कप हमारे ही देश में होना है। बता दें, ऐसा पहली बार होगा जब भारत पूरे विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। बीते दिनों आईसीसी ने इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिससे ये पता चल गया है कि किस दिन कौन से देश के मैच होने है।

गौरतलब है कि इस साल के विश्वकप 2023 भारत के 10 वेन्यू पर खेला जाएगा। इसके लिए स्टेडियम को अच्छे तरीके से तैयार किया जा रहा है। विश्व कप का सबसे बड़ा केंद्र भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है। फौरी तौर पर पाकिस्तान ने भारत में अपनी टीम को भेजने के लिए सहमति नहीं दर्ज की है। इसके बाद भी क्रिकेट के पंडित मान रहे हैं कि पाकिस्तान अपने देश की टीम को भारत में खेलने के भेज ही देगा। इस बीच जो पाकिस्तान का जो शेड्यूल बना है इससे वो काफी खुश होंगे, लेकिन ऐसे में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जैसा कि पहले ही बता चुके हैं, आईसीसी के द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें 10 वेन्यू को शामिल किया गया है। अब इन दस वेन्यू में से नौ वेन्यू में भारतीय टीम को खेलना है। इसके अलावा लीग चरण में हर टीम को कम से कम नौ ही मैच खलने होंगे। अगर हम शेड्यूल पर ढंग से नजर मारे तो पता चलेगा कि भारतीय टीम को अपने हर मैच अगल-अलग स्टेडियम में जाकर खेलने होंगे। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को कुछ ही जगहों पर जाकर मैच खेलने हैं। इसका मतलब हुआ कि भारतीय टीम को हर मैच के बाद यात्रा करनी होगी वहीं, पाकिस्तान की टीम को यात्रा नहीं करनी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम के लिए 50 ओवर के मैच के बाद यात्रा करना और उसके बाद दूसरा मैच खेलना, इन सब में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version