Thursday, February 26

Pakistan vs England: जनवरी 2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने कोई भी घरेलु टेस्ट सीरीज जीती है। इस दौरान उन्होंने  उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (1-0), इंग्लैंड (3-0) और बांग्लादेश (2-0) से सीरीज हारी है और न्यूजीलैंड (0-0) के खिलाफ एक सीरीज ड्रा की है। रावलपिंडी में लगातार तीन हार के बाद यह पाकिस्तान की पहली जीत भी है।

यह सिर्फ़ दूसरी बार है जब पाकिस्तान ने पहला टेस्ट हारने के बाद 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ जीती है। उन्होंने 1994/95 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पहला मैच हारने के बाद घर से बाहर सीरीज़ (2-1) जीती थी। बता दें कि, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच साल 2002 लाहौर टेस्ट के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान की धरती पर मैच का नतीजा मात्र तीन दिनों में निकला है। 

 नवंबर 2015 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता पहला टेस्ट सीरीज़

Pakistan vs England: Most wickets taken by spinners in a test series in Pakistan
Pakistan vs England: Shan Mashud/Getty Images

बता दें कि, नवंबर 2015 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली टेस्ट सीरीज़ जीत भी है, इससे पहले उन्होंने साल 2016 और 2018 में लगातार दो सीरीज़ ड्रॉ खेली थी और 2020 और 2022 में उन्हें दो सीरीज़ में हार का सामना करमना पड़ा था। 

यह भी बता दें कि, पाकिस्तान की नौ विकेटों की जीत के लिहाज से यह इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान में घरेलू टेस्ट में उनकी सबसे बड़ी जीत भी है। वहीं दूसरी तरफ इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ हार के बाद यह बाज़बॉल युग में इंग्लैंड की दूसरी हार है।

Pakistan vs England: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का दूसरा सबसे कम स्कोर

रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ़ 112 रन पर सिमट गई, जो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ़ उनका दूसरा सबसे कम स्कोर है। यह इंग्लैंड का उपमहाद्वीप में संयुक्त रूप से 5वां सबसे कम स्कोर है और पाकिस्तान की धरती पर यह उनका सबसे कम स्कोर भी है।

Pakistan vs England: एशिया में इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर

कुल

इनिंग्स # प्रतिद्वंद्वी कार्यक्रम का स्थान वर्ष
72 4 पाकिस्तान आबू धाबी

2012

81

2 श्रीलंका गाले 2007
81 3 भारत अहमदाबाद

2021

102

4 भारत वानखेड़े 1981
112 1 भारत अहमदाबाद

2021

112

3 पाकिस्तान रावलपिंडी

2024

Pakistan vs England: साजिद और नोमान की स्पिन जोड़ी

Pakistan vs England: Most wickets taken by spinners in a test series in Pakistan
Pakistan vs England- साजिद और नोमान/ Getty Images

बता दें कि, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में स्पिनरों ने 73 विकेट चटकाए, जो पाकिस्तान में खेली गई सीरीज में उनके द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा विकेट 71 विकेट थे जब न्यूजीलैंड ने साल 1969/70 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के स्पिनर्स का दबदबा और टीम की तरफ से दोनों ही गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बुरी तरह से पराजित करा दिया। पाकिस्तान की स्पिन जोड़ी साजिद खान (Sajid Khan) 19/401 और नोमान अली 20/277 ने पिछले दो टेस्ट मैचों में 40 में से 39 विकेट हासिल किया हैं। बता दें कि, इस सीरीज में पाकिस्तानी स्पिनरों द्वारा लिए गए 43 विकेट भी टेस्ट सीरीज में उनके द्वारा लिए गए संयुक्त तीसरे सबसे ज्यादा विकेट भी हैं।

Pakistan vs England: पाकिस्तान में एक श्रृंखला में स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक विकेट

स्पिन विकेट

टीम ख़िलाफ़ वर्ष  परिणाम
73 पाकिस्तान इंग्लैंड 2024/25

पाकिस्तान 2-1

71

पाकिस्तान न्यूज़ीलैंड 1969/70 न्यूजीलैंड 1-0
68 पाकिस्तान इंग्लैंड 2022/23

इंग्लैंड 3-0

60

पाकिस्तान इंग्लैंड 1987/88

पाकिस्तान 1-0

Pakistan vs England: साजिद खान के नाम दर्ज हुआ कई रिकॉर्ड 

Pakistan vs England: Most wickets taken by spinners in a test series in Pakistan
Pakistan vs England-sajid_khan/Getty Images

साजिद खान (Sajid Khan) टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने और 4 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इमरान खान (भारत के खिलाफ, 1983) और अब्दुल कादिर (इंग्लैंड के खिलाफ, 1987) ने ऐसा किया था।

वहीं, साजिद खान (Sajid Khan) द्वारा लगाए गए चार छक्के, मुश्ताक अहमद (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, रावलपिंडी, 1997) के साथ पाकिस्तान के नंबर 10 पोजिशन के बल्लेबाज द्वारा टेस्ट पारी में लगाए गए सबसे अधिक छक्के भी हैं। बता दें कि, इस टेस्ट में साजिद खान (Sajid Khan) द्वारा किया गया 10/197 का प्रदर्शन रावलपिंडी मैदान पर किसी पाकिस्तानी गेंदबाज द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। 

Pakistan vs England: पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार तेज गेंदबाजों ने नहीं की गेंदबाजी 

बता दें कि, यह पहली बार है जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने टेस्ट मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी है और टेस्ट में दूसरी बार है जब किसी टीम ने पूरे टेस्ट मैच में एक भी ओवर तेज गति से नहीं फेंका है।

इसके पहले  जब बांग्लादेश ने साल 2018 में मीरपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 स्पिनरों के साथ खेला था। इससे पहले जब साजिद और नोमान ने गेंदबाजी की शुरुआत की थी, तो यह पाकिस्तान की धरती पर पहली बार था कि दो स्पिनरों ने मैच के पहले दो ओवर फेंके थे और कुल मिलाकर यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार ऐसा हुआ था। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version