Wednesday, February 25

SRH vs KKR Final Pitch Report: मंच सज चुका है, तैयारी पूरी हो चुकी है। जी हां, आईपीएल 2024 में फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें हमें मिल चुकी हैं। पहली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दूसरी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है। ये मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दिन रविवार है तो सभी फैंस आराम से घर में बैठकर इस मैच का लुफ्त ले सकते हैं। इस साल इन दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहेगा। इस मुकाबले में पिच का काफी अहम रोल होने वाला है, क्योंकि इस साल हमने 200 से ज्यादा रन भी बनते हुए देखें हैं। लेकिन चेन्नई के मैदान की पिच का किस्सा कुछ अलग है। यहां पर पहले बल्लेबाजी टीम के लिए 200 रन पार करना थोड़ा मुश्किल काम है। ऐसा क्यों आइए पिच रिपोर्ट में इन बातों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।

पिच रिपोर्ट

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच का इतिहास हमें बताता है कि यहां पर स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिलता है। अब इस मैदान पर आईपीएल 2024 का आखिरी मैच खेला जाएगा। जिसका मतलब हुआ कि यहां पर काफी मैच खेले जा चुके हैं। ऐसे में पिच का भी स्पिन होना लाजमी है। आरआर बनाम एसआरएच मैच में इस चीज का असर देखने को मिला था। लेकिन इसका बिल्कुल भी ये मतलब नहीं है कि फाइनल मुकाबले में यहां पर नहीं बनेंगे। अगर बल्लेबाज इस मैदान पर संभलकर खेलेंगे तो यकीनन रन बनेंगे, लेकिन फिर भी उन्हें स्पिनर्स से बच कर रहना पड़ेगा। इस मैदान पर पहली पारी में टीम का औसत स्कोर 164 रन है। इसके अलावा दूसरी पारी का औसत स्कोर 151 रन है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। पिछले मैच में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैदान पर 176 रन का टारगेट चेज नहीं कर पाई थी। लेकिन दूसरी पारी में इस मैदान पर ओस का असर रहता है। बता दें कि फाइनल मुकाबले में बादल के होने की संभावना है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनिल नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, दुष्मंथा चमीरा, श्रीकर भरत, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, शाकिब हुसैन, अल्लाह गजनफर।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड 

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसन, मयंक मारकंडे, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यम, फजलहक फारूकी, आकाश महाराज सिंह।

ये भी पढ़ें: क्या है ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम, ICC इसे कब करेगा लागू, किसको होगा इसका फायदा, जानिए पूरी बात

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version