Wednesday, March 11

Top 6 Players with ODI Hundreds Against the Most Opponent Teams: वनडे क्रिकेट में कई टीमों के खिलाफ शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज की क्षमता और निरंतरता को सबसे साफ तरीके से दिखाता है। इस मामले में शाई होप का रिकॉर्ड बाकी दिग्गजों को भी पीछे छोड़ देता है। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ शतक लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

शाई होप की यह उपलब्धि लिस्ट को और खास बनाती है, जहां सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और क्रिस गेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इसी क्रम में आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले टॉप 6 खिलाड़ियों के बारे में।

ये हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले टॉप 6 खिलाड़ी

1. शाई होप – 12 टीमों के खिलाफ 19 शतक

वेस्टइंडीज के शाई होप वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अब तक 12 अलग अलग टीमों के खिलाफ 19 शतक ठोके हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

होप ने अब तक वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, जिम्बाब्वे खिलाफ शतक लगाए हैं।

2. सचिन तेंदुलकर – 11 टीमों के खिलाफ 49 शतक

वनडे इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 11 अलग अलग टीमों के खिलाफ अपने 49 शतक दर्ज किए। वह इस लिस्ट में कुल शतकों के मामले में अन्य बल्लेबाजों से काफी आगे हैं।

तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, केन्या, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाए।

3. रिकी पोंटिंग – 11 टीमों के खिलाफ 30 शतक

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में 11 टीमों के खिलाफ 30 शतक लगाए। उनकी स्थिरता और बड़े मैचों में प्रदर्शन हमेशा याद रखा जाता है।

पोंटिंग ने अपने वनडे करियर में एशिया XI, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाए।

4. क्रिस गेल – 11 टीमों के खिलाफ 25 शतक

वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से 11 अलग अलग टीमों के खिलाफ 25 शतक लगाए हैं।

गेल ने वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, केन्या, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया।

5. हाशिम अमला – 11 टीमों के खिलाफ 27 शतक

दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 11 टीमों के खिलाफ 27 शानदार शतक बनाए।

अमला ने अपने वनडे करियर में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया।

6. मार्टिन गप्टिल – 11 टीमों के खिलाफ 18 शतक

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 11 अलग अलग टीमों के खिलाफ 18 शतक जमाए हैं और सफेद गेंद क्रिकेट में हमेशा खतरनाक साबित हुए हैं।

गप्टिल ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version