Saturday, February 7

अंडर-19 वर्ल्ड कप को हमेशा से भविष्य के बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों की शुरुआत माना जाता है। इस टूर्नामेंट से कई खिलाड़ी आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम बनाते हैं। यहां बल्लेबाजों के लिए सिर्फ रन बनाना ही नहीं, बल्कि बड़े शॉट और छक्के लगाना भी बहुत जरूरी होता है। छक्कों से स्कोर तेजी से बढ़ता है और दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको U-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

5. मिचेल हिल (ऑस्ट्रेलिया, 2008) – 14 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल हिल ने 2008 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सिर्फ 5 पारियों में 14 छक्के लगाए। उनकी तेज बल्लेबाजी ने दिखाया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी छोटे स्तर पर भी आक्रामक खेल दिखाने में माहिर हैं। इस टूर्नामेंट में उनकी 124 रनों की पारी काफी यादगार रही।

4. जैक बर्नहैम (इंग्लैंड, 2016) – 15 छक्के

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जैक बर्नहैम का नाम है। उन्होंने साल 2016 के U-19 वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए। 6 मैचों में 420 रन बनाकर उन्होंने टीम को मजबूती प्रदान की। इस टूर्नामेंट में उनके तीन शतक बताते हैं कि वे लंबे समय तक टिककर खेलने वाले बल्लेबाज हैं।

3. बेन मेयस (इंग्लैंड, 2026) – 15 छक्के

इस लिस्ट में इंग्लैंड के बेन मेयस का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2026 के U-19 वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए। 6 मैचों में 444 रन बनाकर उन्होंने टीम को मजबूती प्रदान की। इस एडिशन में उन्होंने 15 सिक्स लगाकर बताया कि वे किसी भी समय टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेल सकते हैं।

2. डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका, 2022) – 18 छक्के

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के युवा स्टार डेवाल्ड ब्रेविस का नाम शामिल है, जिन्हें “बेबी एबी” के नाम से भी जाना जाता है। 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में उन्होंने 506 रन बनाए और 18 छक्के लगाए। ये सिक्स का रिकॉर्ड उनकी लंबे शॉट लगाने की काबिलियत को दिखाता है।

1. वैभव सूर्यवंशी (भारत, 2026) – 30 छक्के

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। उन्होंने 2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 30 छक्के लगाए, जो एक शानदार रिकॉर्ड है। इस दौरान उन्होंने कुल 439 रन बनाए, जिसमें 175 रनों की शानदार पारी शामिल है, जिससे साफ दिखा कि वे बिना डर के खेलते हैं। उनकी बल्लेबाजी में ताकत और सही टाइमिंग दोनों नजर आई, जो इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में देखने को मिली।

इस लिस्ट में जैक बर्नहैम और बेन मेयस ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक एडिसन में 15- 15 छक्के लगा चुके हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version