Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

Ranji Trophy: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में खेलने के लिए उतर रहे हैं। इसके चलते हुए कई स्टार खिलाड़ी आज यानि 30 जनवरी से रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) मुकाबले खेलने के लिए उतरे हैं। वहीं इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाली है। इसके लिए भारतीय टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है।

Kuldeep Yadav
image source via getty images

इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के स्क्वाड में शामिल कई खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच कई प्लेयर्स की इंजरी पर भी नजरें रहने वाली हैं। इस भारतीय स्क्वाड में इस बार कुलदीव यादव भी शामिल हैं। तभी तो अब चैंपियंस ट्रॉफी (Ranji Trophy) से पहले कुलदीप यादव अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलने के लिए उतरे हैं।

यूपी के लिए Ranji Trophy खेलने उतरे कुलदीप यादव :-

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मुकाबले में यूपी क्रिकेट टीम https://en.wikipedia.org/wiki/Uttar_Pradesh_cricket_teamका मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला जा रहा है। इसके लिए यूपी की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था। इस बीच यूपी के टीम में भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर कुलदीप यादव भी शिरकत करने वाले हैं।

Kuldeep Yadav
image source via getty images

इन दोनों टीमों के बीच यह मैच 30 जनवरी से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा इस स्टार गेंदबाज ने अक्टूबर 2024 के बाद से अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। वहीं कुलदीप यादव ने अपना अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही वह इंजरी की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

Kuldeep Yadav
image source via getty images

रणजी (Ranji Trophy) के इस मैच के बाद कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से हो रहा है। तभी तो वह इस वनडे सीरीज के जरिए ही चैंपियंस ट्रॉफी (Ranji Trophy) के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने वाले है।

विराट कोहली भी खेल रहे है रणजी ट्रॉफी का मैच :-

Virat Kohli (BGT 2024-25)
image source via getty images

भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार बल्लेबाज आज से शुरू हो रहे रणजी मैचों में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस बीच दिल्ली की टीम के लिए विराट कोहली रेलवे के खिलाफ मैच खेलने उतरे हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। जबकि इस बार कर्नाटक की टीम की तरफ से केएल राहुल रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) मैच खेल रहे हैं।

ध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश की टीम :- आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), करण शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, ऋतुराज शर्मा, आदित्य शर्मा (विकेटकीपर), शिवम मावी, सौरभ कुमार, शिवम शर्मा, कृतज्ञ कुमार सिंह, विजय कुमार, अटल बिहारी राय, वैभव चौधरी, जीशान अंसारी, कार्तिकेय जायसवाल, कार्तिक त्यागी, कुलदीप यादव.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version