भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहली पारी में तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरी पारी में वो विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के तौर पर नंबर 3 पर पहुँच गए हैं।
घरेलू सरजमीं पर विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे जडेजा

भारतीय सरजमीं पर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम पर हैं। उनके नाम 204 पारियों में 476 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर 475 विकेट के साथ दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम है।
रवींद्र जडेजा अब 377 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 199 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। हरभजन सिंह ने अपने करियर के दौरान भारतीय धरती पर 376 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।
दिल्ली टेस्ट में जडेजा का प्रदर्शन रहा औसत
दिल्ली टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन अच्छा रहा, उन्हें पहली पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया गया, लेकिन जब गेंदबाजी की बात आई तो उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट लिए। वहाँ उन्होंने 19 ओवर में 46 रन दिए। दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ़ एक विकेट मिला। रवींद्र जडेजा इस सीरीज़ में उप-कप्तान हैं। उन्हें ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी दी गई हैं।
सीरीज में जडेजा का प्रदर्शन रहा हैं शानदार
रवींद्र जडेजा ने अहमदाबाद में पहले टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 176 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। पहली पारी में गेंदबाज़ी करते हुए उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दूसरी पारी में उन्होंने 13 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला था।
भारतीय सरजमीं पर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
476 – अनिल कुंबले (204 पारी)
475 – रविचंद्रन अश्विन (193 पारी)
377* – रवींद्र जडेजा (199 पारी)
376 – हरभजन सिंह (199 पारी)
319 – कपिल देव (202 पारी)






