Sunday, March 22
ENG VS IND: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की पहले मैच के पहले ही दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली है। इस मैच में खेलते हुए अपनी पारी का 52वां रन बनाते ही उन्होंने अब अपने टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके चलते हुए अब वह टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

ऐसी रही पंत की साझेदारी :-

इस मैच में टॉस को हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 221 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (101) के रूप में तीसरा झटका लगा था। इसके बाद फिर बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पंत आए। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
Rishabh-Pant
Rishabh-Pant
इस मैच में खेलते हुए उन्होंने जैसे ही अपना 52वां रन बनाया तो इसी के साथ उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन भी पूरे कर लिए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया है।

गिलक्रिस्ट हैं सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाले विकेटकीपर :-

Adam Gilchrist
Adam Gilchrist
इस मामले में वह अब दूसरे सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। इस मामले में टेस्ट क्रिकेट में उनसे ऊपर सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने 63 पारियों में यह कारनामा किया था। जबकि पंत ने 76वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है।

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर :-

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने 44 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों की 76 पारियों में 42 से अधिक की बल्लेबाजी औसत और 73 से अधिक की स्ट्राइक रेट से वह इस समय 3,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
Rishabh Pant
image source vis getty images
इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 15 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 रन का रहा है। इसके अलावा वह अभी तक विकेट के पीछे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 164 शिकार कर चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version