SA20 2025- 26 का शुरुआत 26 दिसंबर को होने वाला है वही इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। SA20 2025-26 के लिए ऑक्शन 9 सितंबर को साउथ अफ्रीका में आयोजित किया गया था। इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस का नाम सबसे टॉप पर है।
SA20 का ऑक्शन कब और कहाँ आयोजित हुआ
SA20 का ऑक्शन 9 सितंबर को जोहान्सबर्ग मे आयोजित किया गया था। इस लीग की शुरुआत 26 दिसंबर 2025 को होगी और इसका फाइनल मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा।
SA20 2025- 26 के सबसे महंगे खिलाड़ियों के नाम
डेवाल्ड ब्रेविस इस लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनको प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 8.03 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है। 2025- 26 SA20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी नीलामी में एडन मार्करम का नाम शामिल है जिनको डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने 7 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स थे। जिनका प्राइस 9.2 मिलियन रैंड था ।
सबसे महंगे टॉप 5 प्लेयर्स
1. डेवाल्ड ब्रेविस: डेवाल्ड को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 8.03 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। ब्रेविस ने अब तक T20I मैच खेलते हुए 318 रन बनाए है। इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 125 रन हैं।
2. एडेन मार्करम: मार्करम को डरबन सुपर जाएंट्स ने 7 करोड़ की मोटी रकम खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया है। एडेन मार्करम ने अभी तक 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले चुके है इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1398 रन बनाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 70 रन का है।
3. वियान मुल्डर: इस खिलाड़ी को जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने लगभग 4.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। वियान मुल्डर ने 11 टी20 मैच खेल हैं और इस दौरान उन्होंने 105 रन बनाए है।
4.गेराल्ड कोएत्जी: कोएत्जी को डरबन सुपर जाएंट्स ने 3.7 करोड़ रुपये इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। इस खिलाड़ी ने T20I में अब तक 12 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 439 रन और 13 विकेट लिए हैं।
5. नंद्रे बर्गर: इस साउथ अफ्रीकन बॉलर को जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने लगभग 3.1 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ 5 मुकाबले खेले है। इस दौरान 169 रन बनाए और 4 विकेट लिए हैं।
SA20 2025 – 26 ऑक्शन से पहले सभी टीमों का स्क्वॉड
डरबन सुपर जायंट्स
रिटेन: नूर अहमद (अफगानिस्तान)
प्री साइनिंग: जोस बटलर (इंग्लैंड), सुनील नरेन (वेस्टइंडीज)
वाइल्ड कार्ड: हेनरिक क्लासेन
जॉबर्ग सुपर किंग्स
रिटेन: फाफ डू प्लेसिस (कप्तान)
प्री साइनिंग: रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड), अकील होसेन (वेस्टइंडीज), जेम्स विंस (इंग्लैंड)
वाइल्ड कार्ड: डोनोवन फरेरा
मुंबई केप टाउन
रिटेन: कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड), राशिद खान (अफ़ग़ानिस्तान), जॉर्ज लिंडे, रयान रिकेल्टन
प्री साइनिंग: निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)
वाइल्ड कार्ड: कगिसो रबाडा
पार्ल रॉयल्स
रिटेन: ब्योर्न फोर्टुइन, डेविड मिलर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, मुजीब उर रहमान (अफ़ग़ानिस्तान)
प्री साइनिंग: सिकंदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे)
वाइल्ड कार्ड: रुबिन हरमन
प्रिटोरिया कैपिटल्स
रिटेन: विल जैक्स (इंग्लैंड)
प्री साइनिंग: शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)
वाइल्ड कार्ड: आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
सनराइजर्स ईस्टर्न केप
रिटेन: ट्रिस्टन स्टब्स
प्री साइनिंग: जॉनी बेयरस्टो







