Wednesday, March 18

साउथ अफ्रीका की प्रतिष्ठित टी20 लीग की शुरुआत 26 दिसंबर से होने वाली हैं। पिछले कुछ सालों में यह लीग काफी पॉपुलर हुई हैं। क्योंकि, इसमें भारतीय फ्रैंचाइज़ी ने टीम ले रखी हैं। जिसके चलते भारतीय दर्शक भी इस लीग में काफी दिलचस्पी लेते हैं।

आईपीएल के बाद SA20 दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर लीग हैं। इसमें कम्पटीशन भी काफी अच्छा देखने को मिलता हैं। इस लीग में दुनियाभर के स्टार प्लेयर भी खेलते हुए नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप SA20 को भारत में फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं।

SA20 टूर्नामेंट कब से कब तक खेला जायेगा?

Where And How To Watch SA20 Live For Free In India
Where And How To Watch SA20 Live For Free In India

SA20 की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा।

SA20 के मैच कहाँ खेले जाएंगे?

SA20 के मैच 6 ग्राउंड में खेले जाएंगे, जिसमें केपटाउन, सेंचूरियन, जोहानेसबर्ग (जोबर्ग), गेबेरहा, पार्ल और डरबन शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलते हुए नज़र आएंगी।

गेबेरहा- सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम (सेंट ईस्टर्न केप)

जोहानेसबर्ग- द वांडरर्स स्टेडियम (जोबर्ग सुपर किंग्स)

डरबन- किंग्समीड स्टेडियम (डरबन सुपर जाइंट्स)

पार्ल- बोलैंड पार्क (पार्ल रॉयल्स)

सेंचूरियन- सुपरस्पोर्ट पार्क (प्रिटोरिया कैपिटल्स)

केपटाउन- न्यूलैंड्स स्टेडियम (एमआई केपटाउन)

SA20 के मैच का फॉर्मेट?

SA20 टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। यह साउथ अफ्रीका का टी20 प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। पिछली बार एमआई केपटाउन ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के मुकाबले रात 9 बजे शुरू हो जाएंगे। जबकि कुछ मुकाबले दोपहर 4:30 और शाम 7:00 बजे खेले जायेंगे।

भारत में SA20 का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

SA20 के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

SA20 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

SA20 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

SA20 फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी SA20 का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version