Saturday, March 14

एसए 20 में सुपर किंग्स फ़्रैंचाइज़ी को बहुत बड़ा झटका लगा है। सुपर किंग्स की फ़्रैंचाइज़ी जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डुप्लेसिस चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनका बाहर होना सुपर किंग्स की टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।

तो चलिए जानते हैं कि अब उनकी जगह किसे रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया जा सकता है और कौन उनकी जगह कप्तानी करता हुआ दिखेगा।

थंब इंजरी के चलते SA20 से बाहर हुए फाफ डुप्लेसिस

Faf Du Plessis Ruled Out Of SA 20
Faf Du Plessis Ruled Out Of SA 20

जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डुप्लेसिस थंब इंजरी के चलते एसए 20 के पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं। फाफ डुप्लेसिस के चोटिल होने की जानकारी सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से दी। जोबर्ग ने जानकारी देते हुए लिखा कि, कप्तान हमारा प्यार हमेशा आपके साथ है।

एमआई केपटाउन के खिलाफ मैच में हुए थे चोटिल

वह इस लीग की शुरुआत से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं, यही नहीं वह चेन्नई के लिए भी एक दशक से ज़्यादा समय के लिए खेल चुके हैं। उनका बाहर होना सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि टीम के पास अब कोई कप्तानी का अच्छा विकल्प मौजूद नहीं है।

41 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले मैच में एमआई केपटाउन के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह काफ़ी समय फील्डिंग और कप्तानी भी नहीं कर पाए थे और न ही उसके बाद वह बल्लेबाज़ी के लिए आ पाए थे।

डुप्लेसिस को अब अपने अंगूठे की सर्जरी करानी पड़ेगी। जोबर्ग सुपर किंग्स ने अब तक फाफ डुप्लेसिस के इंजरी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। उनकी अनुपस्थिति में डोनोवन फरेरा ने कप्तानी संभाली थी।

सुपर किंग्स ने नहीं किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

डुप्लेसिस के चोटिल होने के चलते सुपर किंग्स की टीम एक बल्लेबाज़ शॉर्ट हो गई थी और लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी। एमआई के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालाँकि पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति अच्छी है। वह इस समय नंबर 3 पर मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ 2 मुकाबले रद्द होने की वजह से 17 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

जोबर्ग की टीम को फाफ की कमी काफ़ी ज़्यादा खलने वाली है, क्योंकि वह न सिर्फ़ बहुत अनुभवी कप्तान थे बल्कि इतनी ज़्यादा उम्र में भी वह अपनी टीम के बेस्ट बल्लेबाज़ थे। वह अभी भी टीम की बैटिंग को कैरी कर रहे थे। उनका चोटिल होना जेएसके के लिए काफ़ी बड़ा झटका है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version