Thursday, June 11

IPL Record: आईपीएल लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम हमेशा से ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती रही है। क्यूंकि इस लीग में खेलते हुए आरसीबी के कई बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलकर अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया था।

इसके अलावा इस लीग में बड़े-बड़े छक्के लगाना भी आरसीबी टीम की पहचान बन गई है। वहीं इस दौरान कई बल्लेबाजों ने आरसीबी के लिए गेंद को मैदान के बाहर भेजते हुए छक्कों की झड़ी भी लगी थी। आइए अब ऐसे में आरसीबी टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. विराट कोहली : 291 छक्के :-

इस सूची में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इसके अलावा इस टीम के लिए उन्होंने अपना पहल मैच साल 2008 में खेला था। तब से लेकर अभी तक वह इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इस टीम की तरफ से उन्होंने कुल 267 मुकाबले खेले हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 259 पारियों में कुल 291 छक्के लगाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 39.54 की बल्लेबाजी औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से 8,661 रन भी आए हैं। वहीं इस बीच कोहली ने इस लीग में 8 शतक और 63 अर्धशतक भी लगाए हैं।

2. क्रिस गेल : 239 छक्के :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर आरसीबी के पूर्व दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने इस टीम की तरफ से अपना पहला मैच साल 2011 में खेला था। जबकि इस टीम की तरफ से वह आखिरी बार साल 2017 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Chris Gayle
Chris Gayle

इस दौरान उन्होंने इस टीम की तरफ से कुल 85 मैच की 84 पारियों में खेलते हुए कुल 239 छक्के लगाए थे। जबकि इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत 43.32 की और स्ट्राइक रेट 152.72 की रही थी। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 5 शतक और 19 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस टीम की तरफ से खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 175 रन का रहा था।

3. एबी डिविलियर्स : 238 छक्के :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर आरसीबी टीम के एक और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस टीम की तरफ से अपना पहला मैच साल 2011 के सीजन में खेला था। जबकि इस टीम की तरफ से वह आखिरी बार साल 2021 में खेलते दिखे थे।

AB de Villiers
AB de Villiers

वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए 156 मैच की 144 पारियों में खेलते हुए कुल 238 छक्के लगाए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 37 अर्धशतक भी आए थे। इस टीम के लिए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 133 रन का रहा था।

4. फाफ डु प्लेसिस : 70 छक्के :-

इस सूची में छुआते पायदान पर आरसीबी टीम के एक और पूर्व दिग्गज कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम आता है। क्यूंकि वह साल 2022 से लेकर 2024 तब इस टीम की तरफ से खेले थे। उस समय उन्होंने इस टीम के लिए 45 मैचों की 45 पारियों में खेलते हुए 38.04 की बल्लेबाजी औसत और 146.99 की स्ट्राइक रेट से 1,636 रन बनाए थे।

Faf du Plessis
Faf du Plessis/Getty Images

वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 70 छक्के भी निकले थे। जबकि इस टीम की तरफ से खेलते हुए डु प्लेसिस के बल्ले से 15 अर्धशतक भी आए थे। इस टीम के लिए उन्होंने 96 रन की सर्वोच्च पारी पारी खेली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version