Sunday, February 1

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच बीती रात ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 339 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा था।

इस मैच में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ओपनिंग करने ही स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ही आई थी। वहीं इस पूरे टूर्नामेंट में वह अभी तक काफी शानदार फॉर्म में नजर आई हैं। लेकिन इस मैच में वह केवल 24 रन बनाकर ही आउट हो गईं थी। इस मैच में जल्दी आउट होने के बावजूद भी उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए स्मृति मंधाना ने अभी तक सभी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, इसमें ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम भी शामिल है। भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज मंधाना ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल 21 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 21 पारियों में खेलते हुए 1020 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनकी बल्लेबाजी औसत भी 51 की रही है। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक भी आए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने बनाया कीर्तिमान :-

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

इसके चलते हुए अब वह भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे में एक हजार रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। क्यूंकि उनसे पहले यह कारनामा केवल मिताली राज ने ही किया था। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान मितली राज ने भी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ 37 मैचों में खेलते हुए 34.03 की बल्लेबाजी औसत से कुल 1123 रन बनाए थे। इसके अलावा अब महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्मृति मंधाना 10वें नंबर पर आ गई हैं।

स्मृति ने वर्ल्ड कप 2025 में किया है शानदार प्रदर्शन :-

इसके अलावा अभी तक ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में स्मृति मंधाना ने काफी शानदार बल्लेबाजी की है। इस पूरे टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने अभी तक 8 मैचों में 55.57 की बल्लेबाजी औसत के कुल 389 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक भी आए हैं।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana/Getty Images

इसके अलावा वह अभी इस महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। क्यूंकि पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट हैं। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 470 रन बनाए हैं। इसके बाद अब ये दोनों फाइनल में भी खेली हुई दिखाई देंगी।

महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी :-

1. मिताली राज – 1123 रन

2. स्मृति मंधाना – 1020 रन

3. हरमनप्रीत कौर – 751 रन

4. अंजुम चोपड़ा – 580 रन

5. दीप्ति शर्मा – 487 रन

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version