Saturday, March 14

सनातन प्रीमियर लीग 2026 में मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियन्स ने राजस्थान महाराणा प्रताप रणबांकुरे को 5 विकेट से हराया, आशीष गौतम बने प्लेयर ऑफ द मैच।

सनातन प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान महाराणा प्रताप रणबांकुरे को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है।

इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में गार्जियन्स के गेंदबाजों ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर बनाने से रोक दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मैच में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें सुशांत नागर का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

राजस्थान महाराणा प्रताप रणबांकुरे की पारी

SPL 2026: Rajasthan MPR vs Madhya Pradesh AMP Match Report
SPL 2026: Rajasthan MPR vs Madhya Pradesh AMP Match Report

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान महाराणा प्रताप रणबांकुरे की शुरुआत काफी ख़राब रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। 25 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

टीम की ओर से नंबर 9 में बल्लेबाजी करने आये दीपक ने 12 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। वहीं जीतू ने 10 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया।

हालांकि, लगातार अंतराल पर विकेट खोने के कारण राजस्थान की टीम 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना सकी।

मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियन्स की ओर से गेंदबाजी में सुशांत नागर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में केवल 24 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किए। उनकी सटीक गेंदबाजी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और टीम बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही।

मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियन्स की शुरुआत

SPL 2026: Rajasthan MPR vs Madhya Pradesh AMP Match Report
SPL 2026: Rajasthan MPR vs Madhya Pradesh AMP Match Report

74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियन्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए।

हालांकि इसके बाद आशीष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 15 गेंदों में 33 रन की तेज तर्रार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

उनके अलावा सांतनु ने 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आशीष का अच्छा साथ दिया और टीम को जीत के करीब लेकर गए। मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियन्स ने 9.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 76 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

आशीष गौतम बने प्लेयर ऑफ द मैच

SPL 2026: Rajasthan MPR vs Madhya Pradesh AMP Match Report
SPL 2026: Rajasthan MPR vs Madhya Pradesh AMP Match Report

इस मुकाबले में आशीष का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में तूफानी पारी खेलते हुए 15 गेंदों में 33 रन बनाकर राजस्थान से जीता हुआ मैच छीन लिया।

उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन ने मध्य प्रदेश अहिल्या माता गार्जियन्स की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version