Saturday, March 7

भारत में क्रिकेट किसी त्यौहार से कम नहीं है। इस दौरान टीम इंडिया में बहुत से ऐसे भारतीय क्रिकेटर हुए जिन्हें भगवान मानते है क्रिकेट प्रेमी। साथ ही कुछ भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर स्टेडियम, पवेलियन, जगह व सड़कों के नाम भी रखे गए हैं, जो उनके खेल में विशिष्ट योगदान को दर्शाता हैं। इसके अलावा स्थानीय और राज्य सरकारों ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए उनके नाम पर सड़कें, साइन बोर्ड और प्रमुख राजमार्ग बनाकर उन्हें सम्मानित करने की भी पहल की है।

ऐसे 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर सड़क और जगहों के नाम रखे गए हैं

1. दिलीप सरदेसाई

streets-chowks-named-after-indian-cricket-legends
Dilip Sardesai

दक्षिण मुंबई में एक चौराहे का नाम महान क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप सरदेसाई के नाम पर रखा गया है। इस चौक का उद्घाटन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह जगह कोलाबा टेलीफोन भवन और फरियास होटल के पास स्थित है। दिलीप सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले थे और शानदार प्रदर्शन किया था।

2.सुनील गावस्कर

streets-chowks-named-after-indian-cricket-legends
gavaskar road

पूर्व भारतीय कप्तान और टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर भी कई जगहों के नाम मौजूद हैं। केरल के कासरगोड में एक सड़क का नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज गावस्कर के नाम पर रखा गया है। यह फैसला एक नगर परिषद की बैठक में लिया गया, जिसमें गावस्कर की मौजूदगी में नामकरण समारोह आयोजित किया गया। साथ ही गावस्कर के नाम पर अमेरिका में एक ग्राउंड और न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में एक सड़क का नाम भी है।

3. अनिल कुंबले

streets-chowks-named-after-indian-cricket-legends
anil kumble circle

बेंगलुरु में एक सर्कल का नाम महान गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम पर रखा गया है। यह सर्कल सेंट मार्क रोड और एमजी रोड के बीच स्थित है, जहां से चिन्नास्वामी स्टेडियम का रास्ता भी जाता है। पहले इसे ओरिएंटल सर्कल कहा जाता था, लेकिन बाद में राज्य सरकार ने अनिल कुंबले के योगदान को सम्मान देते हुए इसका नाम बदल दिया।

4. सचिन तेंदुलकर

streets-chowks-named-after-indian-cricket-legends
sachin tendulkar stand

ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे दोहरे शतक से इतिहास रचा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके नाबाद 200 रनों की पारी के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने सिटी सेंटर-हुरावली रोड का नाम बदलकर तेंदुलकर के नाम पर रखा। एम.पी. के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जो मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं, ने यह घोषणा की कि इस स्टेडियम के एक पवेलियन का नाम भी तेंदुलकर के नाम पर रखा जाएगा।

5. रविचंद्रन अश्विन

streets-chowks-named-after-indian-cricket-legends
Ravichandran Ashwin

चेन्नई में एक सड़क का नाम मशहूर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के नाम पर रखा जाएगा। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने पश्चिम माम्बलम की रामकृष्णपुरम प्रथम स्ट्रीट का नाम बदलने का फैसला किया है। यह वही जगह है जहां अश्विन रहते हैं। इस प्रस्ताव को जीसीसी की 2025 की बैठक में सभी ने मिलकर मंजूरी दी।

इन सब उदाहरणों से पता चलता है कि भारत अपने क्रिकेट सितारों को न सिर्फ मैदान सम्मान देता हैं  बल्कि शहरों की सड़कों और चौकों का नाम उनके नाम पर रखकर अमर कर देता है

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version