IPL 2024 में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इस सीजन का 23वां मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पैट कमिंस की हैदराबाद ने मात्र 2 रनों से मैच जीत लिया है। मुकाबला इतना कड़ा था कि आखिरी ओवर में भी किसी भी टीम की जीत का रास्ता साफ नहीं दिख रहा था। आखिरकार हैदराबाद ने बाजी मार ही ली। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने कुल 183 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 180 रन ही बना सकी।

कुछ ऐसे हारी पंजाब किंग्स 

183 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने जॉनी बेयरस्टो का विकेट बिना खाता खोले गंवा दिया। इसके बाद कप्तान शिखर धवन का बल्ला भी खामोश दिखा और मात्र 14 रन बनाकर पेवेलियन को चलते बनें। बाद में युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन की मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। हांलाकि सैम करन और सिकंदर रजा ने कुछ देर तक विकेट पर टिकने की कोशिश की। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम रहे। एक तरफ जहां सैम करन ने 29 तो सिकंदर रजा ने 28 रन बनाए।  इसके बाद पिछली जीत के हीरो रहे दो युवा बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पंजाब की उम्मीदों को जिंदा रखा। इन दोनों ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी की। शशांक सिंह ने 46 रन और आशुतोष शर्मा ने 33 रन बनाए। लेकिन ये दोनों भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।


नितीश रेड्डी रहे हैदराबाद की जीत के हीरो

पंजाब किंग्स की तरह हैदराबाद की पारी भी अच्छी नहीं रही। एक वक्त हैदराबाद की टीम ने 64 रन 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हैदराबाद के लिए नितीश रेड्डी ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा अब्दुल समद ने अंत में 25 रनों का योगदान दिया। ये दो खिलाड़ी ऐसे थे  जो हैदराबाद का स्कोर 182 रन तक ले गए।


ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 17 Seasons के बेहतरीन 17 क्रिकेटर्स

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version