Wednesday, June 24

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 23 जून को बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुंबई के युवा बल्लेबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

नीतीश कुमार रेड्डी को 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के बाद बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में परेशानी महसूस हुई थी। मेडिकल जांच के बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें कुछ समय के लिए रिहैब की सलाह दी है, जिसके चलते वह दोनों टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इससे पहले 21 जून को स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी बाएं पैर की चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

भारत को लगातार दूसरा झटका

टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा है। पहले वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर बाहर हुए और अब नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम से बाहर हो गए हैं। नीतीश हाल के महीनों में भारतीय टीम के लिए एक उपयोगी फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में उभरे थे और उनकी गैरमौजूदगी टीम संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

हालांकि, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे पर भरोसा जताया है। 23 वर्षीय खिलाड़ी हाल ही में इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है।

कौन हैं सूर्यांश शेडगे?

29 जनवरी 2003 को जन्मे सूर्यांश शेडगे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और लोअर मिडिल ऑर्डर में तेज गति से रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

शेडगे ने अब तक 30 टी20 मैचों में 178.89 के स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट भी हासिल किए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 8 मैचों में 439 रन दर्ज हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 258 रन और 11 विकेट अपने नाम किए हैं।

इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में किया प्रभावित

सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित ट्राई सीरीज में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच 50 ओवरों के मैचों में 147 रन बनाए और गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए पूरे टूर्नामेंट में 23 ओवर भी फेंके।

इसके अलावा 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई को चैंपियन बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 251.92 के शानदार स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे। कठिन परिस्थितियों में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

आईपीएल में भी दिखा चुके हैं दम

सूर्यांश शेडगे को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, उन्हें उस सीजन कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन IPL 2026 में मौका मिलने के बाद उन्होंने 7 मैचों में 175.55 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला।

उनकी फिनिशिंग क्षमता और आक्रामक बल्लेबाजी शैली को देखते हुए टीम इंडिया उन्हें मिडिल ऑर्डर में एक उपयोगी विकल्प के रूप में देख रही है। अब फैंस की नजर इस बात पर रहेगी कि उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।

सूर्यांश शेडगे का अब तक का क्रिकेट करियर

बल्लेबाजी:

फॉर्मेटमैचपारीनाबादरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्केकैच
फर्स्ट क्लास81224399943.9051086.070443155
लिस्ट ए151312587221.50253101.970117109
T20302393565725.42199178.8901172914

गेंदबाजी:

फॉर्मेटमैचपारीगेंदेंरनविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीऔसतइकोनॉमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
फर्स्ट क्लास83967311/3773.004.5696.000
लिस्ट ए1513299326114/3529.636.5427.110
T203018233389133/4629.9210.0117.900

सूर्यांश शेडगे का आईपीएल करियर

बल्लेबाजी

टूर्नामेंट/ सीजनटीममैचपारीनाबादरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटअर्धशतकचौकेछक्के
IPLPBKS121031655723.57101163.361912
IPL 2026PBKS7731585739.5090175.551912
IPL 2025PBKS530742.331163.63000

गेंदबाजी

टूर्नामेंट/ सीजनटीममैचपारीगेंदेंरनविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीइकोनॉमी
IPLPBKS1211840013.33
IPL 2026PBKS7
IPL 2025PBKS511840013.33

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version