Thursday, February 12

T20 Cricket: टी 20 क्रिकेट में इस समय काफी उतार चढाव देखने को मिल रहा है। इस समय टी 20 विश्व कप में भी बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिल रही है। इस बीच 17 जून 2024 का दिन टी 20 क्रिकेट के लिए काफी ऐतिहासिक रहा है। क्यूंकि इस दिन पीएनजी के खिलाफ टी 20 विश्व कप में खेले गए एक मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अपने स्पेल के 4 ओवर में बिना कोई भी रन दिए 3 विकेट लिए थे।

Lockie Ferguson
image source : X

T20 Cricket ये टी 20 क्रिकेट विश्व कप के इतिहास का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि टी 20 मैच में किसी भी गेंदबाज ने अपने 4 ओवर फेंके है और उसने एक भी रन नहीं दिया हो। इसी बीच कल दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टोनिया के बल्लेबाज के नाम आया। यह रिकॉर्ड स्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने टी 20 का सबसे तेज शतक लगाकर बनाया।

T20 Cricket स्टोनिया के साहिल चौहान ने जड़ा टी 20 का सबसे तेज शतक :-

T20 Cricket स्टोनिया और साइप्रस के बीच 17 जून को एक टी 20 मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में स्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया। साहिल चौहान ने ये शतक केवल 27 गेंद पर ही लगा दिया।

इसी बीच साहिल ने जान निकोल लॉफ्टी एटन के 33 गेंदों पर लगाए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। साहिल चौहान द्वारा लगाया गया यह शतक न केवल इंटरनेशनल टी 20 बल्कि लीग क्रिकेट का भी सबसे तेज शतक है। वहीं आईपीएल साल 2013 में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी केवल 30 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया था।

John Nicol Lofty Aitken
image source : X

T20 Cricket साहिल चौहान ने उनके इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। अगर हम टी 20 के सबसे तेज 5 शतकों की बात करें तो साहिल चौहान के इस 30 गेंद पर लगाए गए सबसे तेज शतक के अलावा जान निकोल लॉफ्टी एटन ने भी केवल 33 गेंदों पर ही शतक लगाया हुआ है। इसके बाद लीग क्रिकेट में क्रिस गेल ने 30 गेंद पर , भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 32 गेंद पर , विहान लुब्बे ने भी केवल 33 गेंद पर शतक लगाया हुआ है।

T20 Cricket छक्कों के रिकॉर्ड पर भी साहिल चौहान का कब्जा :-

T20 Cricket इस मुकाबले में जैसे ही साहिल चौहान ने सबसे तेज शतक लगाया, तो उन्होंने इस पारी के दौरान 18 छक्के जड़ के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इससे पहले टी 20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए है। साहिल चौहान ने इस मामले में अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड तोडा है।

sahil chauhan
image source : X

उन्होंने इस दौरान आयरलैंड की टीम के खिलाफ अपनी 162 रनों की पारी में टोटल 16 छक्के लगाए थे। वहीं इस मुकाबले में साहिल चौहान ने केवल 41 गेंद पर 144 रनों की पारी खेली है। इस पारी में साहिल ने 6 चौके और 18 छक्के लगाए। इस मुकाबले में साहिल चौहान ने अपना अर्धशतक केवल 14 गेंद पर ही जड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: टी 20 विश्व कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया, हासिल की टी20 की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version