T20 World Cup 2024: बंग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्का कर लिया है।जिसके बाद सुपर-8 की तस्वीरें एकदम साफ हो गई है। इन आठ टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और बाकी की 12 टीमों का सफ़र यही पर समाप्त हो गया है। आइये जानते हैं कि वो आठ टीमें कौन सी हैं जिन्होंने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है
T20 World Cup 2024: बांग्लादेश की जीत के साथ खत्म हुआ लीग स्टेज का सफ़र
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में लीग स्टेज का सफ़र खत्म हो गया है और अब सुपर 8 के लिए आठ टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगा। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड को मिली हार से बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया और इसी के साथ सुपर आठ में पहुँचने वाली टीमों का नाम सामने आ गया है।
इन आठ टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बाँटा गया है, 19 जून से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि सुपर-8 के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं।
T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये टीमें
T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लीग मैच में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी है। अब सुपर आठ में भारत, आस्ट्रेलिया,साउथ अफ्रिका, वेस्ट इंडीज, यूएसए,इंग्लैंड,अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में बाँटा गया है।

सुपर 8 का पहला ग्रुप
भारत, आस्ट्रेलिया,अफगानिस्तान और बांग्लादेश
सुपर 8 का दूसरा ग्रुप
यूएसए,इंग्लैंड, साउथ अफ्रिका और वेस्ट इंडीज
T20 World Cup 2024: इन 12 टीमों का सफर हुआ खत्म
T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब सुपर-8 के लिए आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस बार टी-20 विश्व कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीँ दूसरी तरफ 12 टीमों का सफर खत्म हो चुका है। जिसमे दो बड़ी टीमें भी शामिल हैं, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड,पपुआ न्यू गिनी,नामीबिया,आयरलैंड, कनाडा,ओमान,स्काटलैंड, श्रीलंका, यूगांडा, नेपाल और नीदरलैंड शामिल हैं।
T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराकर बनाई जगह

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 21 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 106 रन बनाए थे। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम मात्र 85 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तंजीम हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हांसिल किए थे। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहें







