Friday, March 13

टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में कुछ समय ही बाकी रह गया हैं। ऐसे में सभी टीमें अपनी स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। कई देशों ने अपने दल का ऐलान कर दिया है जबकि कुछ आने वाले दिनों में टीम घोषित कर देंगे।

इस बार के स्क्वाड में कई बड़े खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया हैं। उन्हें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद तो प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया लेकिन में स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं मिली। तो चलिए जानते हैं कि कौन से सुपरस्टार खिलाड़ी इस टी20 टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे ये 5 खिलाड़ी

1. शुभमन गिल (भारत)

Shubman Gill
Shubman Gill

शुभमन गिल को भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। वह हाल ही में टी20 इंटरनेशनल टीम के उपकप्तान भी थे, लेकिन इस फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन उनके लिए भारी पड़ा। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

2. मिचेल ओवन (ऑस्ट्रेलिया)

Mitchell Owen
Mitchell Owen

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर मिचेल ओवन को भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया है। ओवन अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह तेज बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम फास्ट गेंदबाजी भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली।

3. रेयान रिकेल्टन (दक्षिण अफ्रीका)

Ryan Rickelton
Ryan Rickelton

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नहीं चुना गया है। वह 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और 14 मैचों में 388 रन बनाए थे।

4. ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका)

Tristan Stubbs
Tristan Stubbs

दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स भी इस बार वर्ल्ड कप से बाहर हैं। आईपीएल के पिछले दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। स्टब्स भी 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

5. लियम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)

Liam Livingstone
Liam Livingstone

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उन्हें आईपीएल खेलने का अनुभव भी है, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम ने उन्हें इस बार मौका नहीं दिया।

्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version