न्यूज़ीलैंड के युवा स्पिन गेंदबाज़ आदित्य अशोक ने अपनी लेग स्पिन से कई बल्लेबाज़ों को चकमा दिया है। इसी वजह से उन्हें भारत के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज़ में मौका दिया गया है।

23 वर्षीय इस स्पिनर ने अपने खेल से सभी को काफ़ी प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्हें न्यूज़ीलैंड के लिए बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं आदित्य अशोक?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Adithya Ashok Profile Age Height Teams Stats And Career Achievement
Adithya Ashok Profile Age Height Teams Stats And Career Achievement

पूरा नाम: आदित्य अशोक

जन्म: 5 सितंबर 2002 (वेल्लोर, तमिलनाडु, इंडिया)

उम्र: 23 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म लेग ब्रेक बॉलर

भूमिका: लेग स्पिनर

हाइट: 5 फीट 8 इंच

टीमें: न्यूज़ीलैंड, न्यूज़ीलैंड अंडर-19, ऑकलैंड

तमिलनाडु में हुआ था आदित्य का जन्म

न्यूज़ीलैंड की टीम में शामिल लेग स्पिनर आदित्य अशोक का जन्म 5 सितंबर 2002 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। चार साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ न्यूज़ीलैंड चले गए, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाया। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला।

न्यूज़ीलैंड ने किया आदित्य को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल

आदित्य अशोक ने साल 2023 में न्यूज़ीलैंड के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। अब तक वह अपने करियर में 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने दोनों फॉर्मेट में एक-एक विकेट हासिल किया है। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन और उम्र को देखते हुए न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने उन्हें 2025–26 सीज़न के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया था।

न्यूज़ीलैंड की टीम ने लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को मौका देना कम कर दिया है, क्योंकि उनकी उम्र भी बढ़ रही है और उनका प्रदर्शन भी वैसा नहीं रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते थे। ऐसे में टीम को एक युवा गेंदबाज़ की आवश्यकता है जो लंबे समय तक खेल सके। आदित्य ने अपने स्किल्स का प्रमाण घरेलू क्रिकेट में दिया है।

सीएसके अकादमी में ले चुके हैं ट्रेनिंग

आदित्य अशोक भारत से भी खास जुड़ाव रखते हैं और अपने परिवार से मिलने के लिए अक्सर यहां आते रहते हैं। पिछले साल उन्होंने चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स की क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ली थी, जिससे उन्हें भारतीय पिचों की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली। यह अनुभव उनके खेल को और निखारने में उपयोगी साबित हो रहा है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: न्यूज़ीलैंड बनाम यूएई (20 अगस्त 2023)

वनडे डेब्यू: न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश (20 दिसंबर 2023)

फर्स्ट क्लास डेब्यू: ऑकलैंड बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स (25–27 अक्टूबर 2022)

लिस्ट-A डेब्यू: ऑकलैंड बनाम वेलिंगटन (1 जनवरी 2022)

टी20 डेब्यू: ऑकलैंड बनाम नॉर्थर्न डिस्ट्रिक्ट्स (17 दिसंबर 2021)

खेलने का अंदाज़ और विशेषताएं

आदित्य अपनी लेग स्पिन के साथ-साथ चालाकी भरी गेंदबाज़ी के लिए भी जाने जाते हैं। वह एक पारंपरिक लेग स्पिन गेंदबाज़ हैं, जो फ्लाइट देकर विकेट लेना जानते हैं। इसके अलावा उनकी गूगली भी काफ़ी घातक है, जो अच्छे से अच्छे बल्लेबाज़ को चकमा दे सकती है। घरेलू क्रिकेट में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते अब न्यूज़ीलैंड की टीम उन्हें भविष्य के विकल्प के रूप में देख रही है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
ODIs 2 1 0 10 10 10.00 12 83.33 0 0 2 0 1 0
T20Is 1 0 0
FC 23 35 6 359 44 12.37 1192 30.11 0 0 43 5 12 0
List A 39 17 2 282 61* 18.80 336 83.92 0 1 25 3 10 0
T20s 32 16 9 61 9* 8.71 61 100.00 0 0 4 1 7 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
ODIs 2 2 61 65 1 1/63 1/63 65.00 6.39 61.0 0 0 0
T20Is 1 1 24 28 1 1/28 1/28 28.00 7.00 24.0 0 0 0
FC 23 38 4531 2736 78 7/103 8/141 35.07 3.62 58.0 4 5 0
List A 39 38 1912 1724 52 4/25 4/25 33.15 5.41 36.7 2 0 0
T20s 32 29 596 757 31 3/8 3/8 24.41 7.62 19.2 0 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version