Friday, February 13

जिम्बाब्वे ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा अपसेट किया।

07 फरवरी से शुरू हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कई सारे रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में कई कमजोर टीमों ने बड़ी टीमों को टक्कर दी। शुरूआती कुछ मुकाबलों में ऐसा लगा जब छोटी टीमें बड़ी टीमों को आसानी से हरा देंगी, लेकिन अंत में नतीजा उनके खिलाफ रहा।

हालाँकि, जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उन्हें मुश्किल परिस्थिति में डाल दिया है और अब उनके सुपर-8 में पहुंचना कठिन हो गया है। इस अपसेट के बाद आइए एक नजर डालते हैं T20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक हुए सबसे बड़े अपसेट पर।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हुए सबसे बड़े अपसेट | Biggest Upsets in T20 World Cup History

1. ऑस्ट्रेलिया (138/9) vs जिम्बाब्वे (139/5), 2007

Australia vs Zimbabwe, 4th Match, Group B at Cape Town, Sep 12 2007
Australia vs Zimbabwe, 4th Match, Group B at Cape Town, Sep 12 2007

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में केप टाउन में खेले गए मैच में ज़िम्बाब्वे ने उस साल की वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा अपसेट किया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई 138/9 ही बना सकी थी। जवाब में उतरी जिम्बाब्वे ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट से जीत हासिल की थी। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला सबसे बड़ा अपसेट था।

2. वेस्टइंडीज (164/8) vs बांग्लादेश (165/4), 2007

West Indies vs Bangladesh, 5th Match, Group A at Johannesburg, Sep 13 2007
West Indies vs Bangladesh, 5th Match, Group A at Johannesburg, Sep 13 2007

2007 के टी20 वर्ल्ड कप के समय बांग्लादेश की टीम बेहद कमजोर और वेस्टइंडीज की टीम बेहद मजबूत थी। लेकिन जोहान्सबर्ग में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराकर सबको चौंका दिया था। उस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी बांग्लादेश ने 18 ओवरों में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली थी।

3. इंग्लैंड (162/5) vs नीदरलैंड्स (163/6), 2009

England vs Netherlands, 1st Match, Group B at London, Jun 05 2009
England vs Netherlands, 1st Match, Group B at London, Jun 05 2009

लॉर्ड्स में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2009 के पहले मैच में नीदरलैंड्स ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करके बड़ा अपसेट किया था। उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। जवाब में उतरी नीदरलैंड्स ने अंतिम गेंद पर 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

4. नीदरलैंड्स (133/5) vs इंग्लैंड (88/10), 2014

Netherlands vs England, 29th Match, Group 1 at Chattogram, Mar 31 2014
Netherlands vs England, 29th Match, Group 1 at Chattogram, Mar 31 2014

टी20 वर्ल्ड कप 2014 में चट्टोग्राम में खेले गए एक मैच में नीदरलैंड्स ने एक बार फिर इंग्लैंड को बुरी तरह से हराकर सबको चौंका दिया था। उस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। जवाब में उतरी इंग्लैंड 17.4 ओवरों में मात्र 88 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी और उन्हें 45 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

5. अफगानिस्तान (123/7) vs वेस्टइंडीज (117/8), 2016

Afghanistan vs West Indies, 30th Match, Super 10 Group 1 at Nagpur, Mar 27 2016
Afghanistan vs West Indies, 30th Match, Super 10 Group 1 at Nagpur, Mar 27 2016

2016 के टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन वेस्टइंडीज को उस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। उस समय अफगानिस्तान की टीम बेहद कमजोर मानी जाती थी, लेकिन फिर भी उन्होंने बड़ा अपसेट कर दिया।

नागपुर में खेले गए उस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 123 रन बनाए थे। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 117 रन ही बना सकी थी।

6. नामीबिया (163/7) vs श्रीलंका (108/10), 2022

Namibia vs Sri Lanka, 1st Match, First Round Group A at Geelong, T20 WC, Oct 16 2022
Namibia vs Sri Lanka, 1st Match, First Round Group A at Geelong, T20 WC, Oct 16 2022

नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका को 53 रनों से हराकर बहुत बड़ा अपसेट किया था। जीलॉन्ग में खेले गए उस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते 163/7 का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम 19 ओवरों में सिर्फ 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और उन्हें 53 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

7. आयरलैंड (157/10) vs इंग्लैंड (105/5), 2022

Ireland vs England, 20th Match, Group 1 at Melbourne, T20 WC, Oct 26 2022
Ireland vs England, 20th Match, Group 1 at Melbourne, T20 WC, Oct 26 2022

टी20 वर्ल्ड कप 2022 चैंपियन इंग्लैंड को उसी टूर्नामेंट में खराब किस्मत के चलते आयरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। उस मैच में आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 पर ऑलआउट हो गई थी।

जवाब में उतरी इंग्लैंड 14.3 ओवरों में 105/5 ही बना सकी थी, तभी बारिश ने मैच में खलल डाल दी और दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका, जिसके चलते आयरलैंड को DLS मेथड के जरिए 5 रनों से जीत मिली थी।

8. जिम्बाब्वे (130/8) vs पाकिस्तान (129/8), 2022

Zimbabwe vs Pakistan, 24th Match, Group 2 at Perth, T20 WC, Oct 27 2022
Zimbabwe vs Pakistan, 24th Match, Group 2 at Perth, T20 WC, Oct 27 2022

2022 के टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ज़िम्बाब्वे ने पर्थ में खेले गए मैच में पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया था। दरअसल, उस मैच में ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करती हुए 130/8 रन बनाए थे। 131 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरा पाकिस्तान 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सका था और उन्हें 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

9. नीदरलैंड्स (158/4) vs दक्षिण अफ्रीका (145/8), 2022

Biggest Upsets in T20 World Cup History
Biggest Upsets in T20 World Cup History

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सबको चौंका दिया था। इस मैच में हार के चलते प्रोटियाज टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और पाकिस्तान क्वालीफाई कर गई थी।

एडिलेड में खेले गए उस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी थी और उन्हें 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

10. यूएसए (159/3, 18/1) vs पाकिस्तान (159/7, 13/1), 2024

Biggest Upsets in T20 World Cup History
Biggest Upsets in T20 World Cup History

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए ने डलास में खेले गए ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा अपसेट किया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी यूएसए भी 3 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी और यह मैच टाई हुआ।

सुपर ओवर में यूएसए ने बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर 18 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान की टीम 13/1 ही बना सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यूएसए के लिए किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ यह पहली जीत थी।

11. अफगानिस्तान (159/6) vs न्यूजीलैंड (75/10), 2024

Biggest Upsets in T20 World Cup History
Biggest Upsets in T20 World Cup History

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में हराकर बड़ा अपसेट किया। यह पहली बार था जब अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मैच में कीवी टीम को हराया था। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए उस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड सिर्फ 75 रनों पर आलआउट हो गई थी।

12. अफगानिस्तान (148/6) vs ऑस्ट्रेलिया (127/10), 2024

Biggest Upsets in T20 World Cup History
Biggest Upsets in T20 World Cup History

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को हराने के बाद सुपर-8 स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक और बड़ा अपसेट किया। उन्होंने सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन में खेले गए सुपर-8 स्टेज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए।

जवाब में उतरी मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 149 रनों का मामूली लक्ष्य हासिल करना आसान था, लेकिन अफगानी गेंदबाजों ने उनके लिए इसे पहाड़ जैसा बना दिया और उन्हें मात्र 127 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह से अफगानिस्तान ने 6 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराकर इतिहास रच दिया।

13. जिम्बाब्वे (169/2) vs ऑस्ट्रेलिया (146/10), 2026*

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक के सबसे बड़े अपसेट, जब कमजोर टीमों ने बड़ी टीमों को हराया
जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा अपसेट कर दिया

जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा अपसेट कर दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 64* रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तादिवानाशे मरुमानी (35) और रयान बर्ल (35) ने भी अहम योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रजा ने अंत में 25* रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम ने पॉवरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए और मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी। मैट रेनशॉ (65) और ग्लेन मैक्सवेल (31) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में बनाए रखा।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को 19.3 ओवरों में 146 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह जिम्बाब्वे ने मुकाबला 23 रन से जीत लिया और टूर्नामेंट में बड़ा अपसेट करते हुए अहम जीत दर्ज की।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version