Friday, February 13

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुत रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। एसोसिएट हो या फिर लोअर रैंकिंग वाली टीमें, वे अपने से ऊपर वाली टीमों को लगातार टक्कर दे रही हैं, जिसके चलते यह टूर्नामेंट काफी अच्छा घट रहा है।

ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर न सिर्फ इस मल्टीनेशनल इवेंट का पहला उलटफेर किया बल्कि सुपर 8 की जंग भी काफी दिलचस्प बना दी है।

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है।

SA vs NZ: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

NZ Vs SA T20 World Cup 2026 Who Will Win This Match
NZ Vs SA T20 World Cup 2026 Who Will Win This Match

SA: साउथ अफ्रीका की टीम की हालिया फॉर्म की बात की जाए तो वह ठीक है। उन्होंने अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 3 जीते हैं और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

NZ: वहीं न्यूजीलैंड की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। कीवी टीम ने अपने पिछले 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

क्या कहता है उस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर सपाट पिच देखने को मिलती है, जिसमें बहुत रन बनते हैं।

अहमदाबाद में अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार पहले खेलने वाली और 3 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच- 9

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 3

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 6

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 190

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 158

हाईएस्ट स्कोर- 234/4 इंडिया बनाम न्यूजीलैंड

लोएस्ट स्कोर- 66/10 इंडिया बनाम न्यूजीलैंड

हाईएस्ट टोटल चेज़- 166/3 इंडिया बनाम इंग्लैंड

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 185/8 इंडिया बनाम इंग्लैंड

कैसा है अहमदाबाद में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच काफी टक्कर का होगा, क्योंकि दोनों टीमें न सिर्फ बराबरी की हैं बल्कि वे अपने दोनों ग्रुप स्टेज के मुकाबले जीतकर भी आ रही हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में इस ग्राउंड पर अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही उन्होंने जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका का इस ग्राउंड पर ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा है। प्रोटियस ने यहाँ पर 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड की टीम ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है। कीवी टीम का इस ग्राउंड पर रिकॉर्ड खराब है। उन्होंने अब तक 1 मैच खेला है और उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

कौन जीत सकता है यह मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों जब भी आमने-सामने आती हैं तो मैच का निर्णय हमेशा आखिरी में जाकर होता है।

साउथ अफ्रीका की टीम अहमदाबाद के इस ग्राउंड पर लगातार मैच खेल रही है, जिसका उन्हें फायदा भी मिलेगा, क्योंकि वे कंडीशंस से पूरी तरह वाकिफ हैं। जबकि न्यूजीलैंड ने चेन्नई में अपने मैच खेले थे। अहमदाबाद का ग्राउंड कीवी टीम को रास भी आएगा और उनके पास ऐसे गेंदबाज़ हैं जो अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी को ढेर कर सकते हैं।

इस मैच में टॉस काफी अहम रोल प्ले करेगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी, उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं। अहमदाबाद में पहले खेलने वाली टीम लगभग 60 प्रतिशत मुकाबले जीती है। यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 प्लस का स्कोर खड़ा कर देती है, उसके जीतने के चांस बढ़ जाएंगे, क्योंकि चेज़ यहाँ पर मुश्किल होता है।

वहीं अगर जीत की बात की जाए तो आंकड़ों को देखते हुए साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में बराबर की टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन हालिया फॉर्म और पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं तो न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी, इसलिए कीवी टीम यह मैच जीत सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version