Sunday, February 15

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी हैं और क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं रहा है। लेकिन अब इस राइवलरी में खासकर क्रिकेट में कोई दम नहीं रह गया हैं।

क्योंकि, ज्यादातर मुकाबले अब वन साइडेड ही हो रहे हैं। पुराने मोमेंट्स और हाइप के नाम पर ही इस राइवलरी को बढ़ाया जा रहा हैं। टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से टीम इंडिया और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलोंबो में आमने सामने आने वाली हैं।

यह इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। क्योंकि पाकिस्तान ने जिस तरह से इस मैच को खेलने के लिए शुरुआत में न नुकुर किया और उसके बाद सैक्सन्स की डर की वजह से वो यह मुकाबला खेल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कितने मैच खेले गए है और उनका नतीजा क्या रहा हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हैं भारी

India Vs Pakistan T20 World Cup Head To Head Stats
India Vs Pakistan T20 World Cup Head To Head Stats

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 8 मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 7 तो वहीँ पाकिस्तान सिर्फ 1 मैच जीतने में सफल हुई हैं। पाकिस्तान ने साल 2021 में पहली बार भारत को इस टूर्नामेंट में हराया था। न उसके पहले और न ही उसके बाद टीम इंडिया कभी ये गलती दोहराने दी है। पिछली बार टीम इंडिया ने 119 रन भी डिफेंड कर लिए थे।

टीम इंडिया ने न सिर्फ पाकिस्तान को लीग स्टेज में हराया हैं बल्कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी हराया था। भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर हैं। जिन्होंने 5 मैचों में कप्तानी की और सभी में जीत मिली हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के नतीजे

14 सितंबर 2007, डरबन- भारत (141/9), पाकिस्तान मैच टाई, इंडिया बॉल आउट में जीती

24 सितंबर 2007, जोहान्सबर्ग- भारत (157/5) पाकिस्तान (152/10), भारत 5 रन से विजयी

30 सितंबर 2012, कोलोंबो (RPS)- पाकिस्तान (128/10) बनाम भारत (129/2), भारत 8 विकेट से विजयी

21 मार्च 2014, मीरपुर- पाकिस्तान (130/7) बनाम भारत (131/3), भारत 7 विकेट से विजयी, मीरपुर

19 मार्च 2016, ईडन गार्डन्स- पाकिस्तान (118/5) बनाम भारत (119/4), भारत 6 विकेट से विजयी

24 अक्टूबर 2021, दुबई- भारत (151/7) बनाम पाकिस्तान (152/10), पाकिस्तान 10 विकेट से विजयी

23 अक्टूबर 2022, मेलबर्न- पाकिस्तान (159/8) बनाम भारत (160/6), भारत 4 विकेट से विजयी

9 जून 2024, न्यूयॉर्क- भारत (119/10) बनाम पाकिस्तान (113/7), भारत 6 रन से विजयी

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version