टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 8 के लिए बची हुई टीमें अपने मजबूत स्क्वॉड के साथ खिताब की दौड़ में उतरने के लिए तैयार हैं।
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हुई है और इसका फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज ख़त्म हो चूका है और अब सुपर 8 की बारी हैं। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मल्टीनेशन इवेंट इंडिया और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 शेड्यूल किस तरह से हैं।
टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का फॉर्मेट?
टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया हैं। सभी ग्रुप में 5-5 टीमों को रखा गया है और उसमें से जो भी टीम ग्रुप में टॉप 2 में रहेंगी वो सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया जिसमें सभी टीमों को अपने ग्रुप में हर टीम के साथ मैच खेलना था।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ICC ने सभी टीमों को सीडिंग नंबर दिए थे और हर ग्रुप में से टॉप 2 टीमों ने सुपर 8 में क्वालीफाई किया है। भारत को सुपर 8 में ग्रुप X1 में रखा गया है, जहां उसके साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम शामिल हैं।
ग्रुप X1- इंडिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे
ग्रुप X2- श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 पॉइंट सिस्टम
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में कुल 12 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमों को मैच जीतने पर 2 पॉइंट्स मिलेंगे, जबकि हार पर एक भी पॉइंट नहीं मिलेगा और अगर मुकाबला किसी भी वजह से रद्द हो जाता है, तो फिर 1 पॉइंट दोनों टीमों को मिलेगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल
- 21 फरवरी- न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 22 फरवरी- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे
- 22 फरवरी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 23 फरवरी- जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 24 फरवरी- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 25 फरवरी- न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 26 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे
- 26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे, एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 27 फरवरी- इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 28 फरवरी- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7:00 बजे
- 1 मार्च- जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे
- 1 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स, शाम 7:00 बजे







