Saturday, February 14

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुत रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। एसोसिएट हो या फिर लोअर रैंकिंग वाली टीमें, वे अपने से ऊपर वाली टीमों को लगातार टक्कर दे रही हैं, जिसके चलते यह टूर्नामेंट काफी अच्छा घट रहा है।

लीग स्टेज में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के मैच को फ्री में कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch South Africa Vs New Zealand Match Live For Free
Where And How To Watch South Africa Vs New Zealand Match Live For Free

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच का फॉर्मेट?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। यह मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाना हैं।

भारत में न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

टीवी- स्टार स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

न्यूजीलैंड स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

साउथ अफ्रीका स्क्वाड

एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version