Sunday, March 22

वेस्टइंडीज की टीम को अगले महीने की शुरुआत में भारत का दौरा करना है। यह टूर दोनों टीमों के लिहाज से काफी अहम है, क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और फाइनल में पहुँचने के लिए हर एक मैच जरूरी होता है।

टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें इन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि इस टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है और किन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

करुण नायर हुए वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर

Karun Nair Dropped From WestIndies Series
Karun Nair Dropped From WestIndies Series

टीम इंडिया के लिए 8 सालों के बाद वापसी करने वाले करुण नायर को इस स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है। उनको इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया था लेकिन वहाँ पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। हालाँकि, सीरीज खत्म होते-होते उन्होंने अंतिम मैच में शानदार पारी खेलकर न सिर्फ मैच जिताने में मदद की थी, बल्कि सीरीज ड्रॉ कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 4 मैचों में खेला गया था, जहाँ उन्होंने 25.62 की औसत से 205 रन बनाए थे और मात्र 1 अर्धशतक लगाने में सफल हुए थे। यही नहीं, उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 57 रन था।

उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनके ऊपर गाज गिरना तय था और वैसे भी टीम इस समय ट्रांज़िशन के दौर से गुजर रही है और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, इसलिए एक सीरीज खराब होने के बाद ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

रविंद्र जडेजा को मिला प्रमोशन

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते इस सीरीज में प्रमोशन दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ उपकप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

विकेटकीपर बल्लेबाज को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान पैर में चोट लग गई थी और वह फ्रैक्चर अभी तक सही नहीं हुआ है, जिसके चलते वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में जडेजा का प्रदर्शन रहा था शानदार

36 वर्षीय ऑलराउंडर ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बल्ले से 5 मैचों में 86.00 की औसत से 516 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। जबकि गेंदबाजी में भी मदद न मिलने के बावजूद अहम मौकों पर विकेट चटकाने के साथ-साथ रनों पर लगाम लगाई थी। वहीं, 5 मैचों में उन्होंने गेंदबाजी से 7 विकेट झटके थे।

कब हैं वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मुकाबले?

Date Details Venue Time
02- 06 October 1st Test नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 09:30
10- 14 October 2nd Test अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 09:30

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), एन. जगदीसन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version