टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज ख़त्म होने वाली हैं। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता तो अगले ही मैच में टीम इंडिया ने कमबैक करते हुए मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर कर दी हैं। इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला 6 अक्टूबर को गोल्ड कोस्ट के बिल पाइपेन ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता हैं।
अभिषेक और शुभमन संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। दोनों ने एशिया कप से ही ओपनिंग करनी शुरू की है, लेकिन उनका रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं है, हालांकि वो इस सीरीज में उसे बदलना चाहेंगे।
गिल का एशिया कप कुछ खास नहीं गया था, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने स्टार्ट अच्छी की थी लेकिन उसके बाद अगले दो मुकाबलों में वो फिर फ्लॉप हो गए हैं। उनके ऊपर लगातार सवाल किए जा रहे हैं इसलिए अब उन्हें रन बनाने पड़ेंगे। वो भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं लेकिन शुरुआत अच्छी कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा लगातार शानदार फॉर्म में हैं और धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
फॉर्म में वापसी करते दिखे कप्तान सूर्या
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म बहुत अच्छी नहीं है। जब से उन्होंने कप्तानी संभाली है, तब से वो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वो न तो तेजी से रन बना पा रहे हैं और न ही उस स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, जिसके लिए वो जाने जाते थे।
इस सीरीज में उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है और इस सीरीज में भी वो उस स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेंगे।
तिलक, शिवम और जितेश संभालेंगे मध्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और जितेश शर्मा खेलते हुए दिख सकते हैं। तिलक और शिवम एशिया कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दुबे एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को मैच में वापस ला रहे हैं। पिछले मैच में वेल सेट टिम डेविड का विकेट लेकर मैच को भारत की तरफ झुका दिया था।
जितेश शर्मा को पिछले मैच में पहली बार टीम में मौका दिया गया था और उन्हें प्रमोट भी किया गया था और उन्होंने अपना काम बखूभी निभाया था। वहीं वाशिंगटन सुन्दर को भी लम्बे समय के बाद टी20 टीम में मौका दिया गया था जिसके चलते उन्हें बल्लेबाजी में भी ऊपर भेजा गया था और वो उसपर बिल्कुल खरे उतरे थे। हालाँकि उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया गया था।
अर्शदीप ने वापसी पर दिखाया कमाल
वहीं अगर चौथे मैच में गेंदबाजी की बात की जाए, तो टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। पिछले मैच में अर्शदीप को टी20 सीरीज में मौका दिया गया था और उन्होंने अपने पोटेंशियल को सही साबित करके दिखाया था।
बांये हाथ के तेज गेंदबाज ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी थी और उसके चलते वो मैन ऑफ़ द मैच बने थे। वरुण चक्रवर्ती का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुन्दर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।







