भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आने वाला समय काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाला है। इस महीने ही टीम इंडिया को 3 विदेशी दौरे करने है। आयरलैंड टूर के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारतीय टीम टी20 और वनडे फॉर्मेट में कई मुकाबले खेलेगी।
जुलाई में नहीं खेलना है टीम इंडिया को कोई टेस्ट मैच
जुलाई में टीम इंडिया को कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है। टीम पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल की सीरीज खेलेगी और उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी।
इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम
भारत और इंग्लैंड के बीच इस टूर में सिर्फ व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जाएगी। क्योंकि पिछले साल ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिनको 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुई थी। हालांकि का दौरे में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टी20 मैचों की शुरुआत 1 जुलाई से होगी जबकि वनडे सीरीज 14 जुलाई से खेली जाएगी।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 1 जुलाई, रात 10:00 बजे (डरहम)
दूसरा टी20: 4 जुलाई, शाम 7:00 बजे (मैनचेस्टर)
तीसरा टी20: 7 जुलाई, रात 10:00 बजे (नॉटिंघम)
चौथा टी20: 9 जुलाई, रात 10:00 बजे (ब्रिस्टल)
पांचवां टी20: 11 जुलाई, शाम 7:00 बजे (साउथम्प्टन)
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 14 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे (बर्मिंघम)
दूसरा वनडे: 16 जुलाई, शाम 5:30 बजे (कार्डिफ)
तीसरा वनडे: 19 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे (लंदन)
जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम
इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे का दौरा करना है। इस टूर में भी दोनों टीमों के बीच सिर्फ व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जाएगी। इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैच खेले जाएंगे।
पहला टी20: 23 जुलाई, शाम 4:30 बजे
दूसरा टी20: 25 जुलाई, शाम 4:30 बजे
तीसरा टी20: 26 जुलाई, शाम 4:30 बजे
जुलाई में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच
जुलाई 2026 में भारतीय टीम कुल 11 मैच खेलेगी। इसमें सिर्फ व्हाइट बॉल के मैच ही शामिल है और कोई भी टेस्ट मैच नहीं खाला जाएगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







