भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके खास योगदान और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निभाई गई भूमिका को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित आवार्ड दिया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार, 23 जून को उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया है।
इस उपलब्धि के साथ रोहित शर्मा उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पद्म श्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार जैसे तीनों प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। इस कड़ी में हम आपको लिस्ट में में शामिल क्रिकेटरों का नाम शामिल उनके बारे में बटने जा रहे हैं।
4. सचिन तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पद्म श्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 1997-98 में खेल रत्न और 1999 में पद्म श्री पुरस्कार मिला, जिससे उनका नाम भारतीय खेल जगत के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में शामिल हो गया।
सचिन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 24 साल तक चला, जिसमें उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर हैं। वहीं, 463 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 18,426 रन बनाए हैं, जो इस फॉर्मेट का भी एकलौता रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है।
3. विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पद्म श्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे। उन्हें 2013 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2017 में पद्म श्री और 2018 में खेल रत्न पुरस्कार मिला। 25 सितंबर 2018 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया था।
विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं साथ ही उन्हें मॉडर्न डे दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20लगातार तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी, फिटनेस और निरंतरता के दम पर कोहली ने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है। फिलहाल वह केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं
2. मिताली राज
मिताली राज पद्म श्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाली भारत की इकलौती महिला क्रिकेटर हैं। वह 2021 में खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बनी थीं। इससे पहले उन्हें 2003 में अर्जुन पुरस्कार और 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
मिताली राज का इंटरनेशनल करियर दो दशक से अधिक समय तक चला, जिसमें उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। उन्होंने 232 वनडे मैचों में 50.68 की शानदार औसत से 7,805 रन बनाए, जो लंबे समय तक महिला वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी रहा है। वहीं, 12 टेस्ट मैचों में उनके नाम 43.68 की औसत से 699 रन दर्ज हैं।
1. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। अब पद्म श्री मिलने के साथ उन्होंने भारतीय खेल जगत के तीनों प्रमुख सम्मान अपने नाम कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ वह उन चुनिंदा क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 2015 में अर्जुन पुरस्कार, 2020 में खेल रत्न और 23 जुलाई 2026 पद्म श्री जैसे तीनों प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए हैं।
रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए। अपनी शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। 39 वर्षीय रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, फिलहाल वह केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।







