Wednesday, June 24

WIW vs ENGW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला वेस्टइंडीज विमेंस और इंग्लैंड विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 22 जून को लन्दन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि एवरेज स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हेली मैथ्यूज की कप्तानी वाली WIW है, तो दूसरी तरफ नेट सीवर ब्रंट की अगुवाई में ENGW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज WIW vs ENGW मैच में कौन जीतेगा।

WIW vs SCOW में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 28

वेस्टइंडीज विमेंस जीती: 9

इंग्लैंड विमेंस जीती: 19

नो रिजल्ट: 0

WIW vs ENGW: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाती है। हालांकि यहां पर कन्वेंशनल स्विंग से ज्यादा स्लोप मुश्किलात पैदा करता है। लॉर्ड्स के स्लोप की वजह से ही गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती है।

यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री का फायदा बल्लेबाजों को मिलता है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। इसलिए यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

पहली पारी का औसत स्कोर–159

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 152

WIW vs ENGW: संभावित प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग 11:हेली मैथ्यूज़ (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, जहज़ारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, ज़ैदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर, अफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरैक।

इंग्लैंड विमेंस: सोफिया डंकले, डैनी वायट-हॉज, हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), फ्रेया केम्प, ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), शार्लेट डीन, इस्सी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ।

WIW vs ENGW: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।

इस टूर्नामेंट में ENGW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन WIW के पास भी कुछ अच्छी खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि मैच का रुख बदल सकती हैं।

आज के WIW vs ENGW मुकाबले में इंग्लिश टीम के पास होम एडवांटेज है। लॉर्ड्स में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और इंग्लैंड विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, वेस्टइंडीज के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है।

इंग्लैंड की गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी है। जबकि, विंडीज़ इंग्लिश टीम की तुलना में काफी कमजोर है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कि मेहमान टीम से मैच छीन सकें। इसलिए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के जीतने के चांस है।

मैच विनर: ENGW

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version