Wednesday, June 24

Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 24 जून 2026 को 22 वां मैच इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे खेला जाने वाला है।

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। वहीं आज इस मैच को जीत कर ये दोनों टीमें अगले दौर में प्रवेश करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

WIW टीम के खिलाफ ENGW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक कैरेबियाई महिला टीम को केवल 8 मैच में जीत हासिल हुई है।

england women cricket team
england women cricket team

जबकि इस दौरान खेलते हुए इंग्लैंड महिला टीम को इनमें से कुल 22 मैच में जीत मिली है। जबकि इस बीच इन दोनों के बीच खेला गया एक मैच टाईड भी रहा है। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच एक कांटे का मैच भी देखने को मिलेगा।

आज इस तरह की हो सकती है WIW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज महिला टीम को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में कैरेबियाई टीम की तरफ से केवल कप्तान हेले मैथ्यूज ने ही 71 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई थी। जबकि इसी मैच में गेंदबाजी में भी मैथ्यूज ने 3 बल्लेबाजों को आउट करके पवेलियन की राह दिखाई थी। आज इस मैच में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

West Indies Women cricket team
image source vis getty images

WIW टीम की संभावित एकादश :- हैली मैथ्यूज (कप्तान), डींड्रा डोटिन, चिनेले हेनरी, स्टैफनी टेलर, एफी फ्लेचर, शेमाइन कैंपबेल, जैनिलिया ग्लासगो, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर

WIW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जहजारा क्लैक्सटन, आलिया अल्लेने

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है ENGW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए अंतिम मैच में इंग्लिश महिला टीम को 17 रन से जीत मिली थी। तब उस मैच में इंग्लैंड टीम की तरफ से बल्लेबाज हीथर नाइट ने 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट ने 37 और एमी जोन्स ने 22 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में तब सभी इंग्लिश महिला गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। आज के इस मैच में भी सभी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

england women cricket team
image source vis getty images

ENGW टीम की संभावित एकादश :- एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, नेट साइवर ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

ENGW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सोफी डंकले, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, दानी गिब्सन, इस्सी वोंग

कैसी रहने वाली है आज लॉर्ड्स स्टेडियम की पिच :-

लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच हमेशा तेज गेंदबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि इस पिच पर मौजूद घास और मैदान की अनूठी ढलान के कारण शुरुआती ओवरों में गेंद को बेहतरीन स्विंग और उछाल मिलती है। लॉर्ड्स के मैदान की एक सबसे खास बात इसकी ढलान है। मैदान में उत्तर से दक्षिण की ओर लगभग 2.5 मीटर (8 फीट) की ढलान है, जिसका असर पिच पर भी पड़ता है।

Lord's Cricket Ground
Lord’s Cricket Ground

इसके अलावा ‘नर्सरी एंड’ से गेंदबाजी करते समय यह ढलान दाएं हाथ के गेंदबाजों को स्वाभाविक रूप से आउटस्विंग करने में मदद करती है। इसके अलावा एक बार अगर क्रीज पर बल्लेबाज जम गया तो उसके लिए यहां पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। इसके अलावा इस पिच में कई बार असमान उछाल भी हमें देखने को मिलता है। इसके चलते हुए तब बल्लेबाजों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है।

कैसा रहेगा आज लंदन का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 24 जून को लंदन में मौसम काफी गर्म रहने का नौमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर काफी गर्मी रहने का अनुमान भी जताया गया है। जिससे दोनों टीमों को आज काफी सावधान रहने की जरुरत है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज बुधवार, 24 जून को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 10:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version