Friday, March 13

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। वहीं इस मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। इस समय हैरी ब्रूक 30 रन और जो रूट 18 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मैच में खेलते हुए भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। जबकि मोहम्मद सिराज को भी एक विकेट मिला। इसके अलावा टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे।

आकाश दीप ने लिए 2 गेंद पर 2 बड़े विकेट :-

भारतीय क्रिकेट टीम के बनाए गए 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की तरफ से बेन डकेट और जैक क्रॉली ओपनिंग करने आए। इसके बाद इंग्लैंड की के पारी के तीसरे ओवर में आकाश दीप ने 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफूट पर धकेल दिया। तब आकाश दीप ने पहले बेन डकेट को कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।

Akash Deep
Akash Deep

उस समय डकेट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगले ही गेंद पर आकाश ने ओली पोप को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ओली पोल भी जीरो पर आउट हो गए। वहीं तब कुल 13 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम ने अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया। क्यूंकि डकेट और पोल इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने बनाए 3 विकेट पर 77 रन :-

Shubman Gill
Shubman Gill

इसके बाद फिर 25 रन के स्कोर पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की टीम को तीसरा झटका दे दिया। वहीं इस मैच में जैक क्रॉली सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके चलते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। वहीं इस समय जो रूट रन 18 रन और ब्रूक 30 रन बनाकर नाबाद हैं।

कप्तान शुभमन गिल ने खेली 269 रनों की पारी :-

इस बर्मिंघम टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन बनाए। वहीं इस मैच में भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जबकि स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने 89 रन और यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए।

Shubman Gill
Shubman Gill

इसके बाद एक और भारतीय ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी 42 रनों की पारी खेली। जबकि अपनी टीम के लिए करुण नायर 31 और ऋषभ पंत ने 25 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के लिए शोएब बशीर ने 3 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ क्रिस वोक्स और जोश टंग ने भी 2-2 विकेट लिए। वहीं बेन स्टोक्स, जो रूट और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 सफलता मिली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version