Monday, February 2

महिला वर्ल्ड कप 2025 धीरे-धीरे मध्य तक पहुंच गया है। टीम इंडिया 4 मुकाबले खेल चुकी है और अभी उनके अंतिम 3 मैच बचे हुए हैं, जिसमें उन्हें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर अब काफी मुश्किल होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिली टूर्नामेंट की दूसरी हार के बाद अब उनका घर में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने का सपना धूमिल होता हुआ दिख रहा है। हालांकि, अभी भी उनकी किस्मत उनके हाथों में है। तो चलिए जानते हैं कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसे जगह बना सकती है।

हर हाल में 3 में से 2 मुकाबले जीतने होंगे

Team India Still Qualify In World Cup Semifinal 2025
Team India Still Qualify In World Cup Semifinal 2025

टीम इंडिया महिला विश्व कप 2025 में अभी नंबर 3 पर है। उन्होंने खेले गए 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 पॉइंट्स अर्जित किए हैं। उनका नेट रन रेट +0.682 है। उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा और उसके बाद न्यूजीलैंड से नवी मुंबई में 23 अक्टूबर को खेलना है और आखिरी मैच 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में खेला जाना है।

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अंतिम 3 में से 3 मुकाबले जीतने होंगे। अगर वे अपने सभी मैच जीतती हैं तो उनके 10 पॉइंट हो जाएंगे और वे आसानी से जगह बना लेंगी।

यही नहीं, अगर वे 2 मैच भी जीतती हैं तो भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं, लेकिन इस स्थिति में नेट रन रेट काफी मायने रखेगा। अगर टीम इंडिया बचे हुए मैचों में सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत पाई, तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा और फिर उन्हें बाकी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका हैं सेमीफाइनल की दावेदार

महिला विश्व कप 2025 में हालिया पॉइंट्स टेबल और आने वाले मुकाबलों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना तय लग रहा है क्योंकि वे अपने सभी मुकाबले जीत चुकी हैं और उनके मैच भी ज्यादा बड़ी टीमों से नहीं हैं।

वहीं, साउथ अफ्रीका के पास भी क्वालीफाई करने का बेहतरीन मौका है क्योंकि वे अपने दो मैच तो जीत चुकी हैं लेकिन अब उनके अगले तीन मुकाबले कमतर टीमों से होने हैं, जिन्हें जीतकर वे सेमीफाइनल में अपनी जगह आसानी से बना सकती हैं।

अंतिम स्पॉट के लिए न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच होगी टक्कर

अगर कोई उलटफेर नहीं होता है तो महिला विश्व कप 2025 के टॉप 3 स्पॉट लगभग तय हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं। अंतिम स्थान के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

न्यूजीलैंड ने अब तक सिर्फ 1 मैच जीता है लेकिन उनके अगले दो मुकाबले श्रीलंका और बांग्लादेश से हैं, जिसमें उनके जीतने के चांस ज्यादा हैं और अगला मुकाबला भारत और कीवी टीम में जो जीतेगा, वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version