Monday, March 23

साल 2023 में भारतीय टीम के पास विश्वकप की ट्रॉफी को अपने नाम करने का एक शानदार मौका था। इसके पीछे की वजह भारतीय टीम के पास फैंस का प्यार और होम कंडीशन का होना था। लेकिन फिर भी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मात खा गई। हांलाकि इससे पहले के सभी दस मैच भारतीय टीम मे जीते थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस साल शानदार फॉर्म में नजर आए। इस विश्वकप में उनके बल्ले से कुल 597 रन बनाए। इसके अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अब ऐसे में भी भारतीय टीम का विश्वकप न जीतना कप्तान रोहित शर्मा की किस्मत पर सवाल उठाता है। आज के इस लेख में हम दुनिया के ऐसे पांच बदकिस्मत महान खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संभावनाओं के बावजूद विश्वकप की ट्रॉफी को अपनी टीम के नाम नहीं कर पाए।

राहुल द्रविड़

Rahul Dravid
Image Source: Twitter

वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ दुनिया के बदकिस्मत खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 1999 में द्रविड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और दौरान द्रविड़ शानदार फॉर्म में थें। लेकिन वह ट्रॉफी को नहीं जीत पाए।

एबी डिविलियर्स

AB de Villiers
Image Source: Twitter

आज के वक्त में मार्डन डे के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स भी उनके कप्तानी वाले कार्यकाल में एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। हांलाकि उनके नाम क्रिकेट इतिहास में कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड है। लेकिन अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाने में ये महान बल्लेबाज कामयाब नहीं हो पाया। साल 2015 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास खिताब जीतने का शानदार मौका था, लेकिन न्यूजीलैंड से हार के चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद एबी डिविलियर्स की रोते हुए तस्वीर भी आई थी।

Brandum Mccullum
Image Source: Twitter

 

किवी टीम के पूर्व ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज ब्रैंडम मैकुलम अपने वक्त के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक थें। वे अपनी बैखोप बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। ये ही कारण था कि साल 2015 में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल तक पहुंचा था। लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड का विश्वकप जीतने वाला सपना तोड़ दिया। ये खिलाड़ी भी अपने दौर में न्यूजीलैंड को आईसीसी वनडे विश्वकप की ट्रॉफी नहीं जीता पाया।

कुमार संगकारा

Kumar Sangakkara
Image Source: Twitter

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता  है। इसके पीछे का कारण उनकी शानदार बल्लेबाजी है। साल 2007 और 2011 में श्रीलंका की टीम लगातार दो बार फाइनल में पहुंचने वाली श्रीलंका टीम का हिस्सा थे। लेकिन वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता पाए। इसके बाद साल 2015 के विश्वक में संगकारा ने लगातार चार शतक ठोके थे। बावजूद इसके श्रीलंका जीत दर्ज खिताब को अपने नाम करने में नाकामयाब हो गई।

ब्रायन लारा

brian lara
Image Source: Twitter

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा अपने वक्त के सबसे महान बल्लेबाज थें। ब्रायन लारा का टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड था। लारा ने अपने करियर का आखिरी विश्वकप साल 2007 में खेला था। ये उनके देश में ही खेला गया था। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ट्रॉफी को नहीं जीत पाई।

ये भी पढ़ें: विश्वकप फाइनल के बाद एक बार फिर भारत से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version