आईसीसी अंडर-19 विश्व कप युवा खिलाड़ियों के लिए एक मंच है, जहाँ वे बड़े दर्शकों और मजबूत टीमों के सामने अपनी क्षमता दिखा सकते हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1988 में यूथ क्रिकेट विश्व कप के रूप में हुई थी और 1998 से इसे अंडर-19 विश्व कप कहा जाने लगा। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी बाद में अपनी राष्ट्रीय टीम में खेलते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ICC U-19 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
ये हैं ICC U-19 वर्ल्ड कप में रन मारने वाले 5 बनाने वाले बल्लेबाज़
5. फिन ऐलन (न्यूजीलैंड अंडर-19)- 548 रन
वर्तमान में न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन ने 2016 और 2018 के अंडर-19 विश्व कप में अपनी टीम के लिए खेला। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में 12 मैच खेले और 1 शतक व 3 अर्धशतकों की मदद से 548 रन बनाए।
4. क्रेग ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज अंडर-19)- 548 रन
वर्तमान में वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने 2010 और 2012 के अंडर-19 विश्व कप में अपनी टीम के लिए खेला। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में 12 मैच खेले और 6 अर्धशतकों की मदद से 548 रन बनाए।
3. सरफराज खान (भारत अंडर-19)- 566 रन
भारत के सरफराज खान ने 2014 और 2016 में दो बार अंडर-19 विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कुल 12 मैच खेले, जिनमें 7 अर्धशतकों की सहायता से 566 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट में मुंबई और इंडिया ए की ओर से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद, सरफराज को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर नहीं मिल पाया है।
2. बाबर आजम (पाकिस्तान अंडर-19)- 585 रन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म को इस दौर के बेहतरीन बल्लेबाज़ों में माना जाता है। उन्होंने 2010 और 2012 के अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के लिए खेला था। अपने अंडर-19 विश्व कप करियर में बाबर ने 12 मैच खेले और 2 शतक व 3 अर्धशतक की मदद से कुल 585 रन बनाए।
1. ऑयन मॉर्गन (आयरलैंड अंडर-19)- 606 रन
ऑयन मॉर्गन ने 2019 में अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को विश्व कप जिताया। शुरुआत में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप आयरलैंड की टीम से खेला था। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी आयरलैंड के लिए ही खेला। बाद में वे इंग्लैंड की टीम में शामिल हुए।अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उन्होंने 2004 और 2006 के अंडर-19 विश्व कप में 13 मैच खेले और 2 शतक व 3 अर्धशतक लगाकर कुल 606 रन बनाए।







