Tuesday, June 16

आज के AUSW vs SAW मैच में सही प्लेइंग XI ही जीत तय करेगी।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया विमेंस और साउथ अफ्रीका विमेंस के बीच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग XI को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि इस समय दोनों टीमों की फॉर्म काफी अच्छी नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलिया विमेंस बनाम साउथ अफ्रीका विमेंस अच्छी फॉर्म में चल रही है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।

एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर में कैसी रहेगी पिच?

मैनचेस्टर की पिच पर शुरुआत के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग रहती है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे विकेट सपाट होती जाती है और बल्लेबाजी के लिए कंडीशन और अच्छी हो जाती है।

पावरप्ले के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। दूसरी पारी में पिच और भी अच्छी हो जाती है और चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता है।

AUSW vs SAW Playing XI: ऑस्ट्रेलिया विमेंस की संभावित प्लेइंग 11

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहम।

ऑस्ट्रेलिया विमेंस की बात करें तो इस मैच में वो इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है। पहले मुकाबले में टीम इस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है।

AUSW vs SAW Playing XI: साउथ अफ्रीका विमेंस की संभावित प्लेइंग 11

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, मैरिज़ेन कप्प, क्लो ट्रायॉन, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), डेन वैन नीकेर्क, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, शबनीम इस्माइल।

वहीं अगर साउथ अफ्रीका पर नजर डालें तो इस समय टीम में संतुलन नजर आ रहा है। उन्होंने भी इस कॉम्बिनेशन के साथ टी20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छा किया है इसलिए वो इसी प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है।

AUSW vs SAW: किसे मिलेगा मौका और कौन हो सकता है बाहर

अब अगर संभावित बदलावों की बात करें तो दोनों टीमें पहले मुकाबले में एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेगी ताकि जीत के साथ अभियान की शुरुआत की जा सकें।

AUSW vs SAW: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया विमेंस की तरफ से एलिस पैरी और फोएब लीचफील्ड पर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं साउथ अफ्रीका विमेंस के लिए लौरा वालफार्ट और नदीन डी क्लर्क एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, मैनचेस्टर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में AUSW vs SAW Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version