Saturday, June 20

Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 16 जून को 7वां मैच न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच हेम्पशायर क्रिकेट मैदान पर खेला जाने वाला है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।

इस बीच हमें कीवी टीम का पलड़ा ही भारी देखने को मिला है। लेकिन आज के इस मैच में श्रीलंकन टीम भी पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

SLW टीम के खिलाफ NZW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 17 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक कुल 2 ही मैच में श्रीलंका की महिला टीम को जीत मिली है।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

जबकि इस दौरान कीवी महिला टीम को 14 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा इस बीच इन दोनों के बीच खेले गए एक मैच का नतीजा भी नहीं निकल पाया है। इसके अलावा आज हमें इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है SLW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में श्रीलंका महिला टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में श्रीलंका टीम की तरफ से मनुदी नानायक्कारा ने 35 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाई थी। लेकिन आज के इस मैच में श्रीलंकाई टीम को अपने बल्लेबाजों से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

srilanka women cricket team
srilanka women cricket team

SLW की संभावित एकादश :- चमारी अटापट्टू (कप्तान),विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, काव्या कविंदी, कवीशा दिलहारी, हसीना परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारा, मल्की मदारा, उदेशिका प्रबोधिनी

SLW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- कौशिनी नुत्यांगना, निमाशा मीपागे, शशिनी गिम्हानी, चेतना विमुक्ति

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है NZW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में कीवी महिला टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में कीवी महिला टीम की कप्तान सूजी बेट्स 47 और ब्रुक हॉलिडे ने 46 रन की अच्छी पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में ब्री इलिंग और जेस केर ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया था। आज भी इन सभी से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

NZW टीम की संभावित एकादश :- अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन,फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, पोली इंगलिस, जेस केर, रोज़मेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु

SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- ब्रुक हॉलिडे, नेन्सी पटेल, इज़ी शार्प, ब्री इलिंग

कैसी रहने वाली है आज हेम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच :-

हेम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों और स्विंग को मदद करती है। लेकिन इस मौजूदा समय में इसको अब यूटिलिटा बाउल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस पीच पर पहली पारी में बल्लेबाजों को अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो जाती है ।

Hampshire cricket ground
Hampshire cricket ground

जिससे स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी टर्न और ग्रिप मिलने लग जाता है। इसके चलते हुए यहां पर आम तौर पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। क्यूंकि दूसरी पारी में पिच धीमी होने और ओस आने से स्पिनरों को खेलने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा इस मैदान पर मैचों का औसत स्कोर लगभग 170-175 रन रहता है।

कैसा रहेगा आज हेम्पशायर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 16 जून को हेम्पशायर में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की धूप के साथ सामान्य रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 16 जून को हेम्पशायर क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 6:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version